{"_id":"67912ddd0da3ed298800bcae","slug":"people-worried-about-drinking-water-in-lohaghat-champawat-news-c-229-1-shld1019-118819-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: लोहाघाट में पेयजल के लिए लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: लोहाघाट में पेयजल के लिए लोग परेशान
Wed, 22 Jan 2025 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 22 Jan 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। सर्दी के मौसम में भी लोहाघाट नगर में गंभीर पेयजल संकट बना है। जल संस्थान की पेयजल योजना से लोगों के नलों में तीसरे और पांचवें दिन पानी की आपूर्ति हो रही है। पेयजल संकट से गुस्साए लोगों ने जल संस्थान के खिलाफ गहरी नाराजगी जताई है। आक्रोशित लोगों ने जल्द समस्या का समाधान न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
बृजेश माहरा, महेश सिंह, मोहन सिंह, दीपक जुकरिया आदि का कहना है कि नगर में पेयजल वितरित करने की कोई पुख्ता व्यवस्था नहीं है। किसी मुहल्ले में तीसरे तो किसी में पांचवें दिन पानी की सप्लाई की जा रही है। उसमें भी उन्हें मात्र 15-20 मिनट ही पानी मिल पा रहा है। लोग पेयजल के लिए नगर में लगे हैंडपंपों और नर्सरी गधेरे, अक्कलधारे से पानी ढोकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। लोगों का कहना है कि जलसंस्थान और प्रशासन से कई बार पेयजल समस्या के समाधान की मांग की जा चुकी है, लेकिन उनकी अनसुनी की जा रही है। जल संस्थान के सहायक अभियंता पवन बिष्ट ने बताया कि नगर में प्रतिदिन 2160 केएल पानी की आवश्यकता है, लेकिन जल संस्थान की चार योजनाओं से मात्र 560 केएल ही पानी मिल रहा है। जलस्रोतों में पानी की कमी होने के कारण दिक्कतें भी आ रही हैं।