{"_id":"64d3cbe4b8baea47b8075c76","slug":"people-upset-due-to-water-logging-in-tanakpur-city-and-rural-areas-tanakpur-news-c-243-1-tnp1001-487-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: टनकपुर नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: टनकपुर नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव से लोग परेशान
Wed, 09 Aug 2023 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 09 Aug 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
बनबसा बमनपुरी में जलभराव से ऊसल हुई जलमग्न। श्रोत: जागरूक पाठक
टनकपुर/बनबसा (चंपावत)। क्षेत्र में मंगलवार रात हुई मूसलाधार बारिश से नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थान पर जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आमबाग रोड पर पीलीभीत चुंगी के पास ट्रू रिवाइवल स्कूल परिसर में जलमग्न हो गया। स्कूल प्रबंधक एससी दल ने रोडवेज पर चहारदीवारी तोड़कर कार्यशाला के पानी की निकासी स्कूल की ओर करने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से शिकायत की है। आपदा प्रबंधन टीम ने मौके में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
तेज बारिश की वजह से नगर के मार्ग जहां रातभर जलमग्न रहे वहीं ककरालीगेट, नयागोठ, बोरागोठ, घसियारा मंडी, आमबाग और विचई में कई स्थानों पर भी जलभराव हुआ। खेतों में जलभराव से कई जगह धान की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। ट्रू रिवाइवल स्कूल भी जलमग्न है। कक्षा कक्षों के अंदर एक फीट तक पानी भर गया है। स्कूल प्रबंधक ने सीएम पोर्टल और आपदा कंट्रोल रूम में भी शिकायत की। इसके बाद आपदा प्रबंधन टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। राजस्व उप निरीक्षक अमर सिंह मंगला ने बताया कि मौके की स्थिति की रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।
इधर बनबसा में मूसलाधार बारिश के कारण पचपकरिया, देवीपुरा, पंपापुर, भजनपुर, चंदनी और बमनपुरी में जलभराव से काफी नुकसान हुआ है। एनएच किनारे पुराने प्राकृतिक नालों को पाट दिए जाने से चंदनी और भजनपुर में जलभराव होने से कई घरों तक बरसाती पानी पहुंच गया। पंपापुर में शंकर राम, करन राम और पदम राम के कच्चे घरों में पानी घुसने से घरेलू सामान नष्ट हो गया है। पीडि़तों ने प्रशासन से मुआवजा देने की मांग उठाई है। संवाद
विज्ञापन
--
बनबसा बैराज पर रेड अलर्ट, वाहनों का संचालन रोका
बनबसा (चंपावत)। पहाड़ों पर हुई तेज बारिश के कारण बनबसा में शारदा का जलस्तर एक लाख क्यूसेक से अधिक पहुंच गया। बुधवार की सुबह नदी का जलस्तर 1,61,301 क्यूसेक तक पहुंच गया था। मध्यरात्रि के बाद नदी का जलस्तर एक लाख क्यूसेक से अधिक होने पर बैराज प्रशासन ने रेड अलर्ट कर सुरक्षा के तहत बैराज पर से वाहनों का संचालन रोक दिया। दोपहर 12 बजे नदी का जलस्तर 1,41,235 क्यूसेक था। बैराज प्रभारी जेई रोहित चौधरी ने बताया कि नदी का जलस्तर एक लाख क्यूसेक से कम होने के बाद ही बैराज पर से वाहनों का संचालन शुरू होगा। यूपी सिंचाई विभाग के बनबसा शारदा हेडवर्क्स के बैराज प्रभारी रोहित चौधरी ने बताया कि मंगलवार की सुबह आठ बजे से बुधवार सुबह आठ बजे के बीच क्षेत्र में 218 मिमी बारिश हुई। संवाद
--
मलबा आने से मार्ग बंद, तीन घंटे ककरालीगेट बैरियर पर रुके रहे वाहन
टनकपुर (चंपावत)। बुधवार सुबह मलबा गिरने से टनकपुर-चंपावत राजमार्ग बंद होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने सुबह पांच बजे से ही पर्वतीय मार्ग के वाहनों को ककरालीगेट बैरियर से आगे नहीं जाने दिया। मार्ग खुलने पर सुबह आठ बजे बाद थोड़े-थोड़े अंतराल पर वाहन छोड़े गए। सुबह पांच बजे बैरियर पर पहुंचे यात्रियों को तीन घंटे तक ककरालीगेट में मार्ग खुलने का इंतजार करना पड़ा। संवाद
फोटो 09 टीएनपीबीएनबी 02, 03, 04, 05 पी।