{"_id":"5af1e2a84f1c1b85028b8c15","slug":"people-suffering-traffic-jam-during-road-making","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारहमासी सड़क निर्माण के दौरान घंटों लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारहमासी सड़क निर्माण के दौरान घंटों लग रहा जाम
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
Updated Tue, 08 May 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
बारहमासी सड़क निर्माण के दौरान बापरू के समीप लगा जाम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारहमासी सड़क निर्माण के दौरान जाम लगना आम बात हो गई है। सड़क निर्माण के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग में एक घंटे से भी ज्यादा समय के लिए जाम लग रहा है जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जाम में एंबुलेंस फंसने से मरीजों की जान पर बन आ रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग में इन दिनों बारहमासी सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। बारहमासी सड़क का निर्माण 2019 में पूरा होना है।
1065 करोड़ रुपये की लागत से टनकपुर से पिथौरागढ़ तक 150 किमी लंबी सड़क बननी है। 12 मीटर चौड़ी इस सड़क पर साढ़े दस मीटर तक डामरीकरण होना है। वक्त पर काम पूरा करने के लिए टनकपुर से चंपावत के बीच दिन रात काम चल रहा है। इसी आपाधापी के चलते सड़क में कई बार जाम लग जा रहा है। चंपावत से टनकपुर के बीच धौन, स्वाला और सिन्याड़ी में जबकि चंपावत से पिथौरागढ़ के बीच मानेश्वर, बापरू, बाराकोट, मीना बाजार, गुरना में जाम लगने की नौबत आ रही है।
बीते दिनों पिथौरागढ़ से धौन के बीच एक एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही जिससे उसमें सवार मरीज की जान पर बन आई थी। लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण के दौरान अधिकतम आधा घंटे के भीतर जाम खोलने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन यहां काम करा रही कंपनियां नियमों की अनदेखी के चलते घंटों जाम लग रहा है। आम तौर पर चंपावत से पिथौरागढ़ या टनकपुर का सफर दो घंटे में पूरा हो जाता है। लेकिन जाम के चलते चार घंटे का समय लग रहा है। इस कारण यात्री परेशान हैं।
विज्ञापन
बारहमासी सड़क निर्माण के दौरान अधिकतम आधे घंटे के भीतर जाम खोलने के निर्देश दिए गए हैं। इससे अधिक समय लगने पर संबंधित कंपनियों को अंतिम नोटिस जारी कर दिए गए हैं। नियमों की अनदेखी करने पर कंपनियों पर पेनाल्टी लगाई जाएगी। - एलडी मथेला, अधिशासी अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग खंड।