फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People roaming in the market secretly from the containment zone, caught three

कंटेनमेंट जोन से चोरी-छिपे बाहर आकर बाजार में घुम रहे लोग, तीन पकड़े

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
People roaming in the market secretly from the containment zone, caught three
टनकपुर (चंपावत)। कंटेनमेंट जोन के नियमों को ताक में रख कई लोग चोरी-छिपे कंटेनमेंट जोन से बाहर आकर बाजार में घूम रहे हैं। जिससे लोगों में कोरोना संक्रमण फैलने का भय बना हुआ है। बुधवार को सैंपलिंग के दौरान कंटेनमेंट जोन से बाहर घूमने गए ऐसे तीन लोग पकड़े गए हैं। जिनके खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बुधवार को प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम मनिहारगोठ के कंटेनमेंट जोन में लोगों के सैंपल लेने पहुंची तो तसलीम पुत्र सगीर हुसैन, छोटू पुत्र सगीर हुसैन और दिनेश पुत्र रमेश सिंह घर से गायब थे। जिन्हें कंटेनमेंट जोन से बाहर घूमते पकड़ा गया। पूछताछ में तीनों ने जरूरी काम से बाहर जाने की बात कही। तीनों के खिलाफ राजस्व उप निरीक्षक कपिल कुमार की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ नियमों के उल्लंघन पर आईपीसी की धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इधर सूत्रों के मुताबिक मनिहारगोठ कंटेनमेंट जोन के कई लोग पुलिस की नजर से बचकर सालवनी जंगल के रास्ते चोरी-छिपे बाजार आकर घूम रहे हैं। ऐसे हाल शहर के इमली पड़ाव कंटनमेंट जोन के भी है। लोग गलियों के रास्ते कंटेनमेंट जोन से बाहर निकल कर बाजार में घूम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed