{"_id":"609976648ebc3e920a5fe895","slug":"people-purchased-grossery-champawat-news-hld4239775135","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्फ्यू के साये में बिक गया सवा पांच लाख रुपये का आटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्फ्यू के साये में बिक गया सवा पांच लाख रुपये का आटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11 मई से एक हफ्ते के प्रदेशव्यापी कोरोना कर्फ्यू के चलते सोमवार को दुकानों में ग्राहकों की खूब भीड़ रही है। केवल एक दिन में जिले भर में 40 लाख रुपये से अधिक की किराना, सब्जी, फल, सैनिटाइजर आदि की खरीद हुई। सबसे ज्यादा मांग आटे की रही।
कर्फ्यू के लंबा खिंचने के अंदेशे के बीच प्रदेशभर में लोगों ने जमकर आटे की खरीद की। करीब सवा पांच लाख रुपये का 210 क्विंटल आटा बिका। इसके अलावा चावल, दालें, तेल, फास्टफूड, आलू, प्याज, टमाटर, गोभी, नींबू, कीवी सहित कई सामान की खूब मांग रही। चंपावत के प्रमुख व्यापारी कमलेश राय का कहना है कि 11 मई से एक हफ्ते तक लगने वाले कर्फ्यू के चलते लोगों में बेेचैनी थी जिसका असर दुकानों में उमड़ी भीड़ में भी नजर आया।
चंपावत में शराब की दुकान में हुजूम, अन्य जगह लटके ताले
चंपावत। जिले में अधिकांश जगह शराब की दुकानें बंद थीं लेकिन चंपावत की शराब की दुकानें खुली थीं। 11 मई से कोविड कर्फ्यू के चलते सोमवार को लोगों ने जमकर शराब खरीदी। जिला आबकारी अधिकारी तपन पांडेय का कहना है कि कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए टनकपुर-बनबसा सहित अन्य दुकानें बंद की गई थी। उनका कहना है कि अब 11 मई से प्रदेशव्यापी कर्फ्यू के चलते शराब की सभी दुकानें और बार बंद रहेंगे।
विज्ञापन
शहरों में सन्नाटा, रोडवेज की सिर्फ तीन बसें चलीं
चंपावत। चंपावत जिले में लगे कर्फ्यू के पांचवें दिन सोमवार को चंपावत सहित सभी शहरी क्षेत्रों में ज्यादातर वक्त सन्नाटा रहा। वहीं रोडवेज की बस सेवाएं भी बुरी तरह प्रभावित रहीं। डिपो अधिकारी गोपाल सिंह महर ने बताया कि सोमवार को लोहाघाट डिपो की सिर्फ तीन बसें (हल्द्वानी, नैनीताल और रुद्रपुर) संचालित की गईं।
कोविड कर्फ्यू में खुले रहेंगे ये प्रतिष्ठान:
सब्जी, फल, मीट और पशुचारे की दुकानें सुबह सात बजे से सुबह 10 बजे तक।
मेडिकल स्टोर, पैथोलॉजी केंद्र, पेट्रोल पंप, रसोई गैस वितरण केंद्र खुले रहेंगे।
रेस्टोरेंट और मिठाई की दुकानों से होम डिलीवरी की छूट।
बसों में सफर, इलाज के लिए जाने वालों के वाहन और टीकाकरण के लिए आवाजाही और मालवाहक वाहनों के आवागमन में छूट।
बैंक, डाकघर, समितियां खुलेंगी।
विवाह में अधिकतम 20 लोग शामिल हो सकेंगे। शव यात्रा में भी 20 से अधिक लोग शामिल नहीं होंगे।
सरकारी सस्ता गल्ला और राशन की दुकानें 14 मई को सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक खुलेंगी।