{"_id":"5c3a1c44bdec22739c3fcd1e","slug":"people-protested-for","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमानगढ़ी-नायकगोठ मार्ग से खनिज निकासी का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमानगढ़ी-नायकगोठ मार्ग से खनिज निकासी का विरोध
Sat, 12 Jan 2019 10:26 PM IST
kamlesh kamlesh
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Sat, 12 Jan 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
गांव के रास्ते खनिज निकासी के विरोध में प्रदर्शन करते हनुमानगढ़ी के ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदा के अप और डाउन स्ट्रीम से खनिज निकासी कर रहे वाहनों का रूट नायकगोठ से करने का ग्रामीणों ने विरोध करते को गांव में प्रदर्शन किया। उन्होंने डाउन स्ट्रीम से खनिज निकासी कर रहे वाहनों का रूट पूर्व की भांति शहर से किए जाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
शनिवार को ग्रामीण एकत्र हुए और भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री दीप चंद्र पाठक के नेतृत्व में प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर खनिज निकासी कर रहे वाहनों का रूट गांव की सड़क से किए जाने को विरोध किया। क्षेत्रीय विधायक के मीडिया प्रतिनिधि मुकेश जोशी को विधायक के नाम सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा है कि हनुमानगढ़ी-नायकगोठ का सिंगल रोड है।
विज्ञापन
इस मार्ग से वाहनों की लगातार आवाजाही से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है, वहीं हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है। मार्ग तय जाने से पहले ग्रामीणों की राय ली जानी चाहिए थी। उन्होंने विधायक से ग्रामीणों की समस्या का संज्ञान लेते हुए डाउन स्ट्रीम से खनिज निकासी कर रहे वाहनों का रूट पूर्व की भांति शारदा चुंगी से शहर की ओर किए जाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
प्रदर्शन में महेश्वरी, आरती, लक्ष्मी, जीवंती, विमला, तारा, मोहनी, तुलसी, बल्लवी, पार्वती आदि शामिल थे।