फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People protested.

प्रदेश में बिजली टौती को लेकर चढ़ा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का पारा, किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
People protested.
चंपावत में प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। गर्मी के बढ़ने के साथ लगातार प्रदेश में हो रही बिजली कटौती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का पारा चढ़ गया है। विरोध में कार्यकर्ताओं ने स्टेशन बाजार में पुतला फूंका। प्रदर्शन के बाद कलक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी के जरिए राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा कि सूबे में रोजाना आठ से दस घंटे बिजली कटौती हो रही है। इससे जनजीवन अस्तव्यस्त हो रहा है। बिजली कटौती से गर्मी के कारण लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। परीक्षाओं के चलते छात्र-छात्राओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत के नेतृत्व में मोटर स्टेशन रोड पर प्रदर्शन करने के बाद प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। बाद में कलक्ट्रेट में ज्ञापन देकर बिजली कटौती रोकने की मांग की गई। विरोध प्रदर्शन में जिला महामंत्री विकास साह, भगीरथ भट्ट, सेवादल जिला प्रभारी हरीश सिंह चौधरी, सभासद रोहित बिष्ट, प्रकाश सिंह बोहरा, अशोक कार्की, आशा देवी, तारा दत्त जोशी, चिराग फर्त्याल, जगदीश चंद्र, बालादत्त थ्वाल, दीपक तड़ागी, सौरभ साह, उमेश खर्कवाल, डॉ. महेश ढेक, विमला माहरा, विमला पुजारी आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन

चंपावत जिले को फिलहाल मिली है कटौती से निजात
चंपावत। देश और प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में भले ही बिजली संकट गहराया है लेकिन चंपावत जिले में इस वक्त न बिजली की किल्लत है और न ही बिजली कटौती हो रही है। जिले में मांग के सापेक्ष 95 प्रतिशत बिजली मिल रही है। ऊर्जा निगम के चंपावत खंड के ईई एसके गुप्ता ने बताया कि चंपावत जिले में इन दिनों गर्मी में रोजाना 2.10 लाख यूनिट बिजली की मांग है। इसके सापेक्ष दो लाख यूनिट बिजली मिल रही है। इस वजह से कटौती की नौबत नहीं आ रही है। जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर-बनबसा में गर्मियों में 20 हजार यूनिट ज्यादा यानी 1.20 लाख और पहाड़ में 20 हजार यूनिट कम खपत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed