{"_id":"5d07c6a78ebc3e627a30710c","slug":"people-protested-against-dumping-zone","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंच-तामली सड़क किनारे प्रस्तावित डंपिंग जोन के विरोध में सड़क पर उतरे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंच-तामली सड़क किनारे प्रस्तावित डंपिंग जोन के विरोध में सड़क पर उतरे
Mon, 17 Jun 2019 10:28 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Mon, 17 Jun 2019 10:28 PM IST
विज्ञापन
मंच-तामली रोड में डंपिंग जोन के विरोध में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करती महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
जिला मुख्यालय की नगरपालिका की ओर से मंच-तामली रोड किनारे कूड़ा निस्तारण के लिए डंपिंग जोन प्रस्तावित किए जाने के विरोध में ग्रामीण सड़क पर उतर आए हैं। सोमवार को ग्रामीणों ने प्रस्तावित डंपिंग जोन के विरोध में मोटर स्टेशन से कलक्ट्रेट तक नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पहुंच कर जोरदार प्रदर्शन, नारेबाजी की और डीएम को ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों का कहना था कि मंच तामली मोटर मार्ग किनारे बसासत क्षेत्र के निकट नगर पालिका के कूड़ा निस्तारण के लिए डंपिंग जोन प्रस्तावित किया जा रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने कहा कि नगर की गंदगी और कूड़े को किसी भी स्थिति में ग्रामीण क्षेत्र में निस्तारित किए जाने के किसी भी प्रस्ताव का विरोध किया जाएगा।
चौकी, धौन, सौज, पैंती, फूंगर, जायड़, बरदोली, थली, कठाड़, सल्ला, सिमल्टा आदि के ग्रामीणों ने कहा कि यदि प्रशासन इस पर रोक नहीं लगाएगा तो ग्रामीण न्यायालय की शरण में जाएंगे। आंदोलनकारियों ने इससे पूर्व एसपी को भी ज्ञापन सौंपा। डीएम रणवीर सिंह चौहान ने कहा कि ग्रामीणों की भावनाओं का सम्मान करते हुए उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
प्रदर्शन करने और ज्ञापन देने वालों में ये रहे शामिल
चंपावत। छात्रसंघ अध्यक्ष पारस महर, मनमोहन सिंह बोहरा, जिला पंचायत सदस्य गोविंद सामंत, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी, डा.बीसी जोशी के नेतृत्व में प्रदर्शन करने और ज्ञापन देने वालों में नीरज जोशी, मयंक जोशी, भारत जोशी, इंदुवर जोशी, ग्राम प्रधान गोपाल सिंह, कमला बोहरा, उमेश पांडेय, सरस्व्ती देवी, लक्ष्मण सिंह, हेमा देवी, कला शर्मा, धर्मा देवी, विमला बोहरा, सरिता बोहरा, विमला जोशी, हेमा जोशी, खीमा देवी, माहेश्वरी देवी, जीत सिंह महर, राकेश पांडेय, संजय भट्ट, संदीप पांडेय, बलवंत सिंह, रघुवर सिंह, केशर सिंह महरस, आन सिंह पुजारी, हुकुम सिंह महर, लाल सिंह, नवीन सिंह, उमेश शर्मा, राजेंद्र सिंह, कैलाश बोहरा, प्रहलाद सिंह, प्रदीप बिष्ट, महेश महर, पूरन सिंह, केशर सिंह, महेंद्र, गिरीश राम, जोगा राम, जीवन राम आदि शामिल रहे।