फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People kept shivering due to unannounced power cuts

Champawat News: अघोषित बिजली कटौती से ठिठुरते रहे लोग

Tue, 10 Dec 2024 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 10 Dec 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
People kept shivering due to unannounced power cuts
लोहाघाट (चंपावत)। नगर लोहाघाट और आसपास क्षेत्रों में दो दिनों से बिजली की आंख मिचौली से लोग परेशान हैं। कड़ाके की ठंड में बिजली कटौती के चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के अभियंता अशोक कुंवर, ललित बिष्ट ने बताया कि पिथौरागढ़ से आने वाली 33 केवी बिजली लाइन में कंतगांव में और डैंसली कोयाटी टावर में खराबी आने से दो दिनों से व्यवस्था गड़बड़ाई है। बताया कि बिजली लाइन में खराबी के चलते लोहाघाट और चंपावत के लिए दन्या अल्मोड़ा से से आने वाली लाइन से बिजली आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

लाइनों में लोड अधिक होने के कारण रोस्टर के हिसाब से बिजली आपूर्ति सुचारू की जा रही है। अभियंता कुंवर ने बताया कि डैंसली-कोयाटी टावर में आए फॉल्ट को दूर कर दिया गया है। कंतगांव के फॉल्ट को दूर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दन्या-अल्मोड़ा से बिजली की सप्लाई की जा रही है। लोड ज्यादा होने के फिलहाल दिक्कतें आ रही हैं। जल्द व्यवस्था सुचारु कर दी जाएगी। इधर चंपावत में बिजली लगातार बाधित हो रही है। बिजली गुल होने से लोग परेशान हो रहे हैं।
नगर निवासी गणेश ने बताया कि सुबह बिजली नहीं होने से उन्हें बिना नहाए ही कार्यालय जाना पड़ा।


चंपावत नगर में बिजली बाधित होने से लोग परेशान

चंपावत। चंपावत में सोमवार शाम को बिजली गुल होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों ने मोमबत्ती के सहारे घरों में खाना बनाना सहित अन्य काम किए। छात्र-छात्राओं की पढ़ाई में बाधित रही।

मंगलवार को सुबह से ही लगभग नगर क्षेत्र में सुबह 10.30 बजे तक लाइट नहीं थी। इससे क्षेत्र की 10 हजार से अधिक आबादी को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं सोमवार की रात से कई हिस्सों में बिजली बाधित रही। लोगों का कहना है कि सोमवार की सुबह बारिश और बर्फबारी के कारण बिजली नहीं होने से उन्हें ठंड से अधिक ठिठुरना पड़ा। बिजली नहीं होने के कारण काम तो प्रभावित हुए, साथ ही हीटर भी नहीं जला पाए। यूपीसीएल के जेई अमर नाथ ने बताया कि बिजली पिथौरागढ़ से नहीं थी। इसके कारण समस्या रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed