फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People in the color of culture in Deep Festival farming

दीप महोत्सव खेतीखान में संस्कृति के रंग में रंगे लोग

Fri, 02 Nov 2018 11:28 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
ब्यूरो् /अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)। Updated Fri, 02 Nov 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
People in the color of culture in Deep Festival farming
खेतीखान दीप महोत्सव में प्रस्तुति देते सांस्कृतिक दल के कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
खेतीखान में 19वें वर्ष में प्रवेश कर रहे दीप महोत्सव की पहली शाम पर कुमाऊं लोक सांस्कृतिक कला दर्पण और काली कुमाऊं जागरण मंच नरसिंह डंडा के कलाकारों के नाम रही। देर रात लोगों ने ‘ह्यून का दिन आब लौटी आ ग्याना’  और ‘मेर दयोरा मोहना दयोर मोहना तेरी केमुए गाड़ी’ गीत पेश किए गए।
विज्ञापन


 दीप महोत्सव समिति के अध्यक्ष मुकेश राज देउपा की अध्यक्षता में सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व राज्य सभा सांसद महेंद्र माहरा ने किया। विशिष्ट अतिथि वैयजंती माहरा, डीडी पांडेय, भुवन चौबे, चांद सिंह बोहरा, रमेश मेहता, सीता देव, पुष्पा ढेक रहे। इस दौरान माहरा ने आयोजन समिति को 11 हजार रुपया प्रदान किया।
विज्ञापन


कुमाऊं सांस्कृतिक कला दर्पण लोहाघाट के दल नायक भैरव दत्त राय के नेतृत्व और गायक प्रदीप कुमार के संचालन में मां नंदा राजजात यात्रा वंदना के बाद चैत की चेतवाली और पहाड़ों का ठंडो पानी पी उलो की बेहद आकर्षक प्रस्तुति दी। हास्य कलाकार तेज सिंह बिष्ट की प्रस्तुति के बाद गायिका आशा फर्त्याल ने ‘ह्यून का दिन आब लौटी आ ग्याना’... और ‘मेर दयोरा मोहना दयोर मोहना तेरी केमुए गाड़ी’ की शानदार प्रस्तुति दी। कलाकार वीरेंद्र, सतीश, सरिता, चांदनी, अजय, अरशद, कौशल, नवनीत रहे। जागरण मंच नरसिंह डांडा के लीडर सतपाल वैद्य की अगुवाई में कलाकारों ने गणेश वंदना के बाद राधा कृष्ण नृत्य की मनमोहन प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गायक कमल कुमार ने ‘ओ हिमा जाग कां छ तेरो जलेबी को डाब’ के अलावा गुलशन, अंजलि, प्रियंका, सचिन, कुलदीप कमल ने प्रस्तुति दी। संचालन दिवाकर भट्ट ने किया। इस मौके पर संरक्षक सुशीला बोहरा, हिमेश कलखुड़यिा, चंद्र बल्लभ ओली, नवीन बोहरा, रघुराज देउपा, संजय, कमल, नीरज, जगदीश, सुमित, संदीप, मनोज, सौरभ, सुदर्शन आदि सहयोग कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed