{"_id":"60997c0e8ebc3e8dc07165e9","slug":"people-got-vaccinated-champawat-news-hld4239834183","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीका लगवाने के लिए पहुंचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीका लगवाने के लिए पहुंचे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत जिले में 18 से 44 वर्ष के लोगों का टीकाकरण सोमवार से शुरू हुआ। डीएम विनीत तोमर ने बताया कि टीकाकरण फिलहाल चंपावत के छतार स्थित स्वास्थ्य केंद्र में शुरू किया गया है। जल्द ही कई अन्य केंद्रों में भी टीके लगाए जाएंगे। पहले दिन 285 लोगों को टीके लगाए गए।
जिले में टीके लगाने का काम छतार के स्वास्थ्य केंद्र में सुबह नौ बजे से शुरू हुआ। लोग मास्क पहने हुए थे लेकिन भारी भीड़ के चलते सामाजिक दूरी का पालन कराना मुश्किल हुआ। जिले के 29 अन्य केंद्रों में 45 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण किया गया।
कोविड का टीका लगाने के बाद लापरवाहीं न करें, सावधानी जरूर बरतें। टीका लगाने के बाद कुछ लोगों में बुखार सहित कुछ छिटपुट साइड इफेक्ट हो सकते हैं। इसलिए कतिपय सावधानियां जरूरी हैं। डॉ. आरपी खंडूरी, सीएमओ, चंपावत।
विज्ञापन
टीका लगाने के बाद ये सावधानियां बरतें :
1. टीका लगाने के बाद अगले तीन दिन तक अपनी सेहत पर खास ध्यान रखें। इस दौरान काम पर जाने से बचें।
2. पहले से कोई एलर्जी की दिक्कत है तो कोई भी परेशानी होने पर चिकित्सकीय परामर्श जरूर लें।
3. टीके की पहली डोज लगने के बाद भीड़ वाली जगह में जाने से बचें। अगर जाना जरूरी हो तो उम्दा मास्क पहनकर जाएं।
4. टीका लगाने के बाद खानपान का ख्याल रखें। फल, सब्जियों के सेवन को बढ़ाएं। वहीं टीका लगाने के तीन दिन तक न शराब पिएं और न ही सिगरेट।
टनकपुर ट्रॉमा सेंटर में आए लोग मायूस लौटे
चंपावत। टनकपुर के ट्रॉमा सेंटर में बने टीकाकरण केंद्र में सोमवार को आए लोग मायूस लौटे। टनकपुर में 27 अप्रैल से जारी कोविड कर्फ्यू से यह केंद्र बंद है। सीएमएस डॉ. एचएस ह्यांकी का कहना है कि फिलहाल टनकपुर-बनबसा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में जाकर टीके लगाए जा रहे हैं।
पहली मई से ही टीका लगने का इंतजार कर रहे थे। तब टीका लगाने का कार्यक्रम आगे खिसका दिया गया। टीका लगाकर बेहद खुशी हुई है। त्रिभुवन जोशी, पल्सों, चंपावत।
ये मेरे जीवन का सबसे बड़ा टीका उत्सव है। टीका लगाए जाने के बाद वे संतोष का अनुभव कर रहे हैं। इससे कोरोना की लड़ाई जीतना आसान होगा।
पीयूष कुमार, खर्ककार्की, चंपावत।
टीका लगाना सुखद अनुभव रहा लेकिन टीकाकरण केंद्र में एक कमी खासी महसूस हुई। सामाजिक दूरी का पालन न तो लोग खुद कर रहे थे और न ही स्वास्थ्य विभाग करा सका। रितिक भंडारी, चंपावत।
टीके की डोज लगाकर युवा हुए उत्साहित
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में 18 से 44 आयु वर्ग के लोग टीकाकरण को लेकर उत्साहित नजर आए। युवाओं का कहना था कि जिस तरह से संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है उस हिसाब से पर्याप्त मात्रा में टीके का उत्पादन किया जाना चाहिए। युवाओं ने कहा कि टीकाकरण लगातार चलता रहे। इसके लिए पर्याप्त में मात्रा में टीके उपलब्ध कराए जाने चाहिए। ऐसा न हो कि दो दिन टीकाकरण चले और फिर बंद हो जाए। (संवाद)
लंबे समय से टीकाकरण का इंतजार कर रहे थे। टीकाकरण कराके खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा हूं। टीकाकरण नियमित चलता रहना चाहिए।
मोहित पांडे, युवा
सीमांत में टीकाकरण जल्द शुरू होना चाहिए था। लगातार संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। पर्याप्त मात्रा में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के लिए टीका उपलब्ध रहना चाहिए। किंजल जोशी, युवा
कोविशिल्ड की पहली डोज लगाकर बेहद उत्साहित हूं। सभी को टीकाकरण को आगे आने चाहिए। जिस तरह से संक्रमण फैल रहा है, सभी के लिए टीका जरूरी है।
भूपेश पांडे, युवा
बढ़ते संक्रमण केे बीच टीकाकरण कराने से सुरक्षित महसूस कर रहा हूं। टीकाकरण नियमित रूप से चलता रहे। हालांकि थोड़ी से कमजोरी है मगर सुखद है।
अंकिता, युवा