फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People from Lohaghat coming to Champabha to get cash

नकदी निकालने चंपावत आ रहे लोहाघाट के लोग

Sun, 22 Apr 2018 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत। Updated Sun, 22 Apr 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
People from Lohaghat coming to Champabha to get cash
कैश की कमी से बंद पड़ा यूनियन बैंक का एटीएम। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 नकदी संकट के साथ ही छोटे नोट मुसीबत का सबब बन रहे हैं। कैश चेस्ट के पास वर्तमान में चार करोड़ रुपये की नकदी बची है। जिसे अगले चार दिन के लिए पर्याप्त बताया जा रहा है। इस नकदी में सभी नोट सौ-सौ रुपये के होने से दिक्कत बढ़ रही है। सौ रुपये के नोट एटीएम में अधिकतम 2.50 लाख रुपये तक ही फीड हो पा रहे हैं। जिस वजह से एटीएम जल्दी खाली हो जा रहे हैं। इसके चलते रविवार को चंपावत-लोहाघाट के अधिकांश एटीएम नकदी नहीं होने से शो पीस बने रहे। रविवार को लोहाघाट के काफी लोगों ने चंपावत के एटीएम से नकदी निकाली।  

एसबीआई की चंपावत शाखा के उप प्रबंधक निर्मल भट्ट ने बताया कि 17 अप्रैल को एसबीआई को पिथौरागढ़ शाखा से 12 करोड़ रुपये मिले, लेकिन इस नकदी में सभी नोट सौ-सौ रुपये के थे। एसबीआई ने सभी बैंकों और आउटसोर्सिंग कंपनियों को धनराशि उपलब्ध कराई। शनिवार को आउटसोर्सिंग कंपनी को तमाम एटीएम में धनराशि डालने के लिए गोरलचौड़ रोड, शांत बाजार और जीआईसी रोड स्थित एटीएम के लिए 12 लाख रुपये उपलब्ध कराए। मगर सौ-सौ के नोट होने से एटीएम में कम धनराशि फीड हो सकी।
विज्ञापन


इसके चलते रविवार को अधिकांश एटीएम खाली हो गए। इधर लोहाघाट के कुल 6 एटीएम में नकदी नहीं होने से कई लोग 14 किमी दूर चंपावत गए। जहां कुछ ही एटीएम में नकदी होने से उन्हें रकम के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

एटीएम में कैश की किल्लत से कारोबारी परेशान  
लोहाघाट (चंपावत)। क्षेत्र में एटीएम में नकदी की कमी लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। शादी-ब्याह के सीजन में नकदी न मिलने की मार कारोबार पर भी पड़ रही है। व्यापार संघ ने एटीएम में जल्द से जल्द कैश डालने की मांग की है। व्यापारी इसे लेकर एसडीएम से मिलेंगे। व्यापार संघ अध्यक्ष भैरव राय, कोषाध्यक्ष सतीश मुरारी, उपाध्यक्ष भास्कर पाटनी, प्रकाश जोशी, राहुल गहतोड़ी, उप सचिव प्रमोद गहतोड़ी, विवेक ओली, गणेश दत्त खर्कवाल, जगदीश खर्कवाल, मनोज गर्ग आदि का कहना है कि घाट, पंचेश्वर, रौंसाल, रीठा साहिब, खेतीखान, पाटी आदि क्षेत्र के लोग विवाह और बड़ी खरीदारी के लिए लोहाघाट आते हैं। मगर एटीएम से रुपये नहीं निकालने से परेशान हो रहे हैं। व्यापार संघ ने कहा कि एटीएम खाली होने से उनका व्यापार प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed