{"_id":"684f08d0e7d27da0d403eaa7","slug":"people-face-the-problems-champawat-news-c-230-1-pth1003-129119-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: बिजली गिरने से गोशाला में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: बिजली गिरने से गोशाला में लगी आग
Sun, 15 Jun 2025 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 15 Jun 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। तहसील मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूरी पर स्थित उडियारी गांव में रविवार सुबह बिजली गिरने से वृद्ध विधवा बसंती देवी की गोशाला में आग लग गई। गोशाला में बंधी गाय और बछिया झुलस गए। इसके अलावा रखा भूसा और सूखी घास भी जल गई। उनके बेटे बहादुर सिंह ने सूचना आपदा कंट्रोल रूम में दी। सूचना मिलते ही एसडीएम आशीष जोशी के निर्देश पर राजस्व उप निरीक्षक दीनदयाल वर्मा के नेतृत्व में राजस्व टीम घटनास्थल पर पहुंची। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश पाठक की टीम ने झुलसे जानवरों का इलाज किया। बिजली गिरने से घर की बिजली की लाइन और अन्य उपकरण भी जल गए। राजस्व टीम ने क्षति का आकलन कर लिया है।
निवर्तमान ग्राम प्रधान दीपा देवी ने बताया कि प्रभावित परिवार मजदूरी करता है। छह माह पहले सर्पदंश से एक दुधारू गाय की मौत हुई थी। युवक मंगल दल अध्यक्ष योगेश महरा ने बताया कि गाय की मौत का मुआवजा नहीं दिया है। उन्होंने पीड़ित परिवार को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है। संवाद