{"_id":"66e473e57e2fbcb00a0d72bf","slug":"people-face-the-problems-champawat-news-c-229-1-shld1026-112999-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच संतोला के दो पास दो दिन से बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच संतोला के दो पास दो दिन से बंद
Fri, 13 Sep 2024 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 13 Sep 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
चंपावत/ लोहाघाट। जिले में टनकपुर पिथौरागढ़ एनएच पर दो दिन से आवाजाही पूरी तरह बंद है। एनएच पर बाराकोट के गुरना संतोला में बृहस्पतिवार को भारी मलबा आने के कारण यातायात 36 घंटे से बंद हैं। बारिश को चलते एनएच, एसएच समेत 39 सड़क मार्ग बंद हैं। टनकपुर पिथौरागढ़ एनएच पर गुरना संतोला के पास मलबा साफ नहीं हो सका है। प्रशासन मार्ग खोलने का प्रयास कर रहा है, लेकिन बारिश के कारण पहाड़ी से गिर रहा मलबा हटाना आसान नहीं हो रहा है।
बारिश के कारण मरोड़ाखान के पास करीब 20 मीटर एनएच का हिस्सा ढह गया है। इससे अब आवाजाही पूरी तरह मुश्किल हो गई है। सड़क बंद होने से 100 से अधिक गांवों की एक लाख से अधिक की आबादी के लोगों का संपर्क पूरी तरह मुख्यालय से कट गया है। बारिश के चलते टनकपुर पिथौरागढ़ एनएच 10 स्थानों पर मलबा आने के कारण बंद है। चंपावत में भारी बारिश के कारण कई ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह बारिश के चलते भारी मलबा आ गया है। रौकुंवर गांव में भारी बारिश को कारण मलबा लोगों के घर में घुस गया। लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। जबकि कई मवेशियों की मलबे में दबने से मौत हो गई है। कई मकान जलमग्न हो गए।
लोहाघाट में मूसलाधार बारिश से लोगों के मकान, गौशाला, खेतों, सुरक्षा दीवालों को नुकसान होने के साथ कई स्थानों में बिजली, पेयजल व्यवस्था ठप है। बाराकोट टैक्सी स्टैंड के पास नालियों के चौक होने से सड़क में गंदा पानी बहने से वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारोकोट मोटर मार्ग में आईटीबीपी आवासीय परिसर के पास चीड़ के विशालकाय पेड़ गिरने से मार्ग बंद हो गया। गल्ला गांव देवली माफी मोटर मार्ग आठ स्थानों पर मलबा आने से बंद है, इससे कई गांवों का संपर्क कट गया।
विज्ञापन
राइकोट महर गांव में नरेश तिवारी के मकान की सुरक्षा दीवार टूटने से मोटर साइकिल मलबे में दब गई है। घर के अंदर मलबा घुस गया है। लोहाघाट डिग्री कालेज गंगनौला नसखोला सड़क में खड़ी बुलेरो भारी बारिश के चलते आए मलब की चपेट में आ गई। प्रधान ललित मोहन जोशी ने बताया सड़क बंद होने से चनोड़ा निवासी वाहन स्वामी बसंत बल्लभ जोशी अपने टैक्सी यूकू 03- 0768 रूपदे में सड़क किनारे खड़ी कर गए थे। शुक्रवार को भारी बारिश के चलते आए मलबे की चपेट में आने से वाहन सड़क से नीचे लटक गया। मूसलाधार बारिश से शुक्रवार सुबह आठ बजे ठाड़ाढुंगा में वार्ड की निवर्तमान सभासद मीना ढेक के भवन में देवदार का एक विशालकाय पेड़ गिर गया। लोहाघाट चंपावत मोटर मार्ग में पेड़ गिरने से आवाजाही बंद रही। रायनगर चौड़ी में देवकी राय पत्नी जगदीश चंद्र राय के भवन के पीछे हुए भूस्खलन होने से मकान की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। मकान को खतरा बना हुआ है।
बिजली के लाइनों में पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित है। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों बारिश के चलते बिजली व्यवस्था पटरी से उतर गई है। इसके साथ ही जलापूर्ति भी ध्वस्त हो गई। देश दुनिया से संपर्क कट गया है। ऊर्जा निगम के अभियंता अशोक कुंवर ने बताया आईटीबीपी आवासीय परिसर को जोड़ने वाली 11 केवि की लाइन में विशालकाय चीड़ का पेड़ गिरने से लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। बाराकोट सब स्टेशन, गुमौद, ठाडाढुंगा लाइन में पेड़ गिरे हैं।
टनकपुर में लगातार वर्षा से पूर्णागिरि मार्ग पर बांटना गाढ़ नाला उफान में आने से मार्ग रोखड़ में तब्दील हो गया है। छीनी हड्डी नदी के उफान में आने से दयाल राम, फकीर राम और कमल राम के कच्चे गौशाला बह गए। ग्राम प्रधान पूजा जोशी ने बताया कि खतरे को देखते हुए चार परिवारों को छीनी गोठ हाई स्कूल में शिफ्ट किया है।
लाखों की सब्जी हो रही बर्बाद
चंपावत। सड़क मार्ग बंद होने से जरूरी सामान के वाहन भी टनकपुर क्षेत्र में फंसे हैं। लाखों की सब्जी बर्बाद हो रही है। कोमल सब्जी भंडार के कैलाश अधिकारी ने बताया कि दो दिन की बारिश के कारण सब्जी का वाहन टनकपुर में खड़ा है। करीब एक लाख की सब्जी खराब हो चुकी है। दुकान में अब सब्जी की कमी होने लगी है।