फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People face the problems.

Champawat News: संतोला में मलबा आने से आठ घंटे बाधित रहा एनएच

Thu, 05 Sep 2024 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 05 Sep 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
लोहाघाट (चंपावत)। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार की रात दूसरी बार संतोला में एनएच बंद हो गया। करीब आठ घंटे तक एनएच में आवाजाही बंद होने से एंबुलेंस सहित कई वाहन और सैकड़ों यात्री फंस गए।
विज्ञापन

बुधवार रात को करीब एक बजे संतोला में फिर से पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आने से एनएच बंद हो गया। सड़क बंद होने से पिथौरागढ़ से मरीज लेकर आ रहीं एंबुलेंस सहित कई वाहन फंस गए। सुबह करीब आठ बजे एनएच की ओर से मार्ग पर गिरे मलबे को साफ कर यातायात सुचारू किया। बृहस्पतिवार को डीएम नवनीत पांडे ने संतोला के पास एनएच का स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम ने पहाड़ी के अधिक ऊंचाई होने से सावधानी से कार्य करने, सड़क पर बचे अवशेष मलबे को समय-समय पर वाहनों को रोककर हटाने के निर्देश दिए। इससे पूर्व मंगलवार सुबह संतोला के पास पहाड़ी दरकने से एनएच 28 घंटे तक बंद हो गया था। एनएच के ईई आशुतोष, जेई हरीश कुंवर ने बताया कि पहाड़ी से अभी भी मलबा आ रहा है और कार्य करने में परेशानी हो रही है। 10 से 20 मिनट मशीन कार्य कर रही है, फिर वाहनों को पास किया जा रहा है। शुक्रवार को रैंप का सभी मलबा साफ कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed