{"_id":"66a3d7e6322a9efee7085547","slug":"people-face-the-problems-champawat-news-c-229-1-shld1026-110748-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: चंपावत जिले के बेलखेत में शुरू हुआ ट्राली निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: चंपावत जिले के बेलखेत में शुरू हुआ ट्राली निर्माण
Fri, 26 Jul 2024 10:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 26 Jul 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय से 34 किमी दूर बेलखेत गांव में जिला प्रशासन की ओर से ट्रॉली निर्माण शुरू कर दिया गया है। बीते दिनों बारिश से बेलखेत में झूलापुल बहने से सैकड़ों ग्रामीण नदी पार फंस गए थे।
ट्रॉली निर्माण शुरू होने से ग्रामीणों ने राहत महसूस की है। प्रधान बालम सिंह बोहरा और क्षेत्र पंचायत सदस्य सुंदर सिंह बोहरा ने बताया कि बारिश से झूलापुल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। क्वैराला नदी के उस पार रहने वाले बेलखेत और बेलूना के ग्रामीणों को दिक्कत हो रही थी। ग्रामीण नदी के उस पार फंस गए थे और उन्हें आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इससे कुछ दिनों तक बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो गई थी। जिला प्रशासन ने तत्काल समस्या का संज्ञान लिया और प्रांतीय खंड लोनिवि ने 18 लाख रुपये की लागत से प्रस्ताव बनाकर भेजा था। स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
बेलखेत क्षेत्र में नदी के उस पार रह रहे ग्रामीणों के लिए 18 लाख रुपये से ट्रॉली निर्माण शुरू कर दिया है। जल्द ही ग्रामीण ट्रॉली से आवाजाही कर सकेंगे। इसके अलावा नदी पर झूलापुल का निर्माण भी जल्द शुरू किया जाएगा। - एमसी पलड़िया, अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग, चंपावत।