{"_id":"67002c32d9381889a00280f0","slug":"people-face-the-problems-champawat-news-c-229-1-shld1019-113928-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पालीटेक्निक परिसर में तेंदुआ दिखने से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पालीटेक्निक परिसर में तेंदुआ दिखने से दहशत
Fri, 04 Oct 2024 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 04 Oct 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के पास छमनिया चौड़ स्थित राजकीय पाॅलीटेक्निक में तेंदुए की चहलकदमी के बाद वन विभाग हरकत में आ गया है। वन कर्मियों ने पाॅलीटेक्निक में गश्त शुरू करने के साथ छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है।
प्रधानाचार्य धर्मेंद्र प्रकाश ने बताया कि बुधवार शाम को कॉलेज के पुरुष छात्रावास के बाहर तेंदुए आया था। तेंदुए के पहुंचने के बाद यहां रहने वाले छात्र-छात्राएं और स्टाफ के लोग दहशत में हैं। तेंदुए के डर से छात्र-छात्राओं और लोगों ने शाम के वक्त यहां घूमना बंद कर दिया है। शाम होते ही छात्र हॉस्टल से बाहर नहीं आ रहे हैं। लोग घरों में दुबक रहे हैं। वन विभाग के रेंजर दीप जोशी के निर्देश पर वन कर्मी अजय कुमार के नेतृत्व में वन विभाग की टीम गश्त करने के साथ लोगों को जागरूक कर रहे हैं। संवाद