{"_id":"6793d1aa7b090bfe7a02bf83","slug":"people-face-the-problems-champawat-news-c-229-1-cpt1002-118900-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: बस स्टेशन से गुरुद्वारा तक सीसी मार्ग क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: बस स्टेशन से गुरुद्वारा तक सीसी मार्ग क्षतिग्रस्त
Fri, 24 Jan 2025 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 24 Jan 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
रीठा साहिब (चंपावत)। बस स्टेशन से रीठा साहिब गुरुद्वारा तक सीसी मार्ग जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो गया है। इस रास्ते पर जगह-जगह पर नाली चोक होने से दिनभर पानी बहता रहता है। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
यहां सालभर देश-विदेश से तीर्थ यात्रियों का आना जाना लगा रहता है। आवाजाही के दौरान कई तीर्थयात्री गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं।
इसके अलावा स्थानीय लोगों और छात्र-छात्राओं की स्कूटर और मोटर साइकिल क्षतिग्रस्त मार्ग में रपट रहे हैं। दरबान सिंह, कृपाल सिंह, दीवान सिंह आदि स्थानीय लोगों का कहना है जल्दी रास्ते को गड्ढा मुक्त नहीं किया गया तो बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों की मांग है कि क्षतिग्रस्त मार्ग को जल्दी से जल्दी कंक्रीट का किया जाए और जगह-जगह से डंप मलबा हटाया जाए। गुरुद्वारा प्रबंधक बाबा श्याम सिंह का कहना है कि जल्दी से जल्दी सीसी मार्ग को ठीक किया जाए, ताकि तीर्थ यात्रियों को आवाजाही में आसानी हो सके।