फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People face the problems.

Champawat News: जिले में एनएचएम के 570 कर्मियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

Mon, 16 Jun 2025 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 16 Jun 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
चंपावत। जिले में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एनएचएम कर्मचारियों को तीन माह से वेतन नहीं मिला है। एनएचएम कर्मियाें ने सीएमओ डॉ. देवेश चौहान के माध्यम से एनएचएम मिशन निदेशक को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि अगर 17 जून तक उन्हें वेतन नहीं दिया जाता है तो वह मजबूर होकर 18 जून से काला फीता बांधकर विरोध जताएंगे।
विज्ञापन

जिले के चारों ब्लॉकों में 570 एनएचएम कर्मी तैनात हैं। इसमें 142 समिति, 47 आउटसोर्स, 359 आशा कार्यकर्ता, 17 आशा फैसिलिटेटर, पांच विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल हैं। तीन माह से वेतन नहीं मिलने से वह मानसिक रूप से परेशान हैं। एनएचएम कर्मियों ने कहा कि उनके वेतन का मामला राज्य स्तर पर लंबित है। कहा कि नया शिक्षा सत्र भी शुरू हो गया है। बच्चों की फीस और अन्य खर्चे जुटाना आसान नहीं हो रहा है। सबसे अधिक दिक्कत बाहरी जिलों और राज्य से आकर चंपावत विधानसभा में सेवाएं दे रहे कर्मियों के लिए है। कमरे का किराया समेत अन्य खर्च उन पर हैं।
विज्ञापन

कहा कि जिले में कार्यरत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को प्रतिमाह प्राप्त होने वाला प्रोत्साहन भत्ता, आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय, प्रोत्साहन राशि और जेएसवाई भुगतान आदि भी लंबित हैं। मानदेय नहीं मिलता है तो वे कार्य बहिष्कार कर उग्र आंदोलन करेंगे। इस दौरान गौरव पांडेय, संजय पांडेय, दिनेश थ्वाल, प्रेम बल्लभ भट्ट, प्रवीण भट्ट, अशोक जोशी, दीपक पनेरू, ममता मिश्रा, अनीता भट्ट, संजय बोहरा, जगदीश जोशी, संगीता, रवि भट्ट, उमेश उप्रेती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed