{"_id":"5e36fcb08ebc3e7d663b1d35","slug":"people-face-problems-due-to-road-tanakpur-news-hld371936778","type":"story","status":"publish","title_hn":"खस्ता हाल हो गया है फागपुर संपर्क मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खस्ता हाल हो गया है फागपुर संपर्क मार्ग
विज्ञापन
गीता देवी।
- फोटो : TANAKPUR
आंबेडकर ग्राम फागपुर का प्रमुख संपर्क मार्ग लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे पड़ गए हैं जिससे आवागमन करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षतिग्रस्त मार्ग पर कई दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो चुके हैं। ग्रामीणों ने जल्द मार्ग के जीर्णोद्धार न किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
रख-रखाव के अभाव में एनएच से फागपुर को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क क्षतिग्रस्त है। करीब दो किमी. लंबे मार्ग पर जरा सी बारिश में जलभराव होने लगता है। वर्ष 2000 में आंबेडकर ग्राम घोषित होने के बाद बनबसा-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 125 (अब एनएचएआई के अंतर्गत) से फागपुर संपर्क मार्ग का जीर्णोद्धार कार्य कार्यदायी संस्था लोनिवि ने कराया था।
लोनिवि के सहायक अभियंता विभोर गुप्ता ने बताया सड़क चौड़ीकरण कराया जाना है। राजस्व विभाग से सर्वे करा सड़क से अतिक्रमण हटाने को लिखा है। अतिक्रमण हटने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। तहसीलदार खुशबू पांडेय ने बताया कि अतिक्रमण चिह्नित कर दिया है। अतिक्रमण हटाने को प्रशासन हर संभव सहयोग देगा। बताया कि करीब 55 ग्रामीणों को अतिक्रमण हटाने को नोटिए दिए हैं।
विज्ञापन
फागपुर करीब 70 फीसदी पूर्व एवं वर्तमान सैनिकों का गांव है। क्षतिग्रस्त मार्ग से ग्रामीणों एवं किसानों को कृषि उत्पाद मंडी तक लाने-ले जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। -हर्ष बहादुर चंद, फागपुर ग्रामप्रधान।
फागपुर संपर्क मार्ग के जीर्णोद्धार को अपने कार्यकाल में कई बार प्रशासन के अलावा लोनिवि को प्रस्ताव भेजा गया लेकिन कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई। -गीता देवी, पूर्व प्रधान फागपुर।

बनबसा के फागपुर का खस्ताहाल प्रमुख संपर्क मार्ग।- फोटो : TANAKPUR

हर्ष बहादुर चंद।- फोटो : TANAKPUR