{"_id":"645fd2e665c282dc010849f8","slug":"people-face-problems-champawat-news-c-8-1-138991-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: शहीद लांसनायक प्रकाश सिंह संपर्क मार्ग बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: शहीद लांसनायक प्रकाश सिंह संपर्क मार्ग बदहाल
Sat, 13 May 2023 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 13 May 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। छमनियां से ग्राम सभा पाटन पाटनी के झूमाधूरी मेले को जोड़ने वाला शहीद लांसनायक प्रकाश सिंह संपर्क मार्ग बदहाल है।
सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं जिससे इस मार्ग से आवाजाही करने वाले लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने शहीद के नाम पर बने इस मार्ग की सुध नहीं लेने पर लोनिवि के खिलाफ नाराजगी जताई है। उन्होंने बदहाल मार्ग पर डामरीकरण कर इसे जल्द ठीक करने की मांग की है। लोगों ने कहा कि करीब चार वर्ष पूर्व लोनिवि की ओर से शहीद लांसनायक प्रकाश सिंह के नाम से छमनियां से पाटन पाटनी झूमाधूरी मेला स्थल तक एक किमी मार्ग का निर्माण किया गया था। तब से मार्ग की कोई सुध नहीं ली जा रही है।
चट्टान से आधे मार्ग तक मलबा गिर गया है लेकिन लोनिवि इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। मार्ग किनारे नालियां तक नहीं हैं जिससे बारिश का पानी सड़क पर बहता है। कीचड़ से सने इस मार्ग पर आवाजाही करते समय वाहन रपट जाते हैं। छमनियां से पिथौरागढ़ एनएच पर जाने के लिए यह शॉर्टकट मार्ग है। यहां से काफी लोग आवाजाही करते हैं। लोनिवि के ईई संजय चौहान ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जल्द सड़क ठीक कर ली जाएगी।