{"_id":"644ea668e92ba7310b0cde86","slug":"people-face-problems-champawat-news-c-8-1-126823-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: किमतोली-खालगढ़ा सड़क पर गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: किमतोली-खालगढ़ा सड़क पर गड्ढे
Sun, 30 Apr 2023 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 30 Apr 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। लोहाघाट के पास की किमतोली-खालगढ़ा सड़क पर आवाजाही आसान नहीं है। गड्ढों की भरमार वाली इस सड़क को दुरस्त करने की लंबे समय से आवाज उठाने के बावजूद काम शुरू नहीं हो सका है। अब नागरिकों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। लोहाघाट ब्लॉक की किमतोली-खालगढ़ा सड़क से गुमदेश के पांच हजार से अधिक लोग आवाजाही करते हैं। लंबे समय से सड़क पर आवाजाही करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि कई बार आवाज उठाने के बावजूद गड्ढों को नहीं भरा जा सका है। गुमदेश विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष माधो सिंह अधिकारी ने कहा कि निविदा होने के बावजूद काम शुरू नहीं हो सका है। इससे आवाजाही में जोखिम के साथ वाहनों के रखरखाव में भी अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जल्द सड़क की मरम्मत नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
सड़क पर गड्ढों की भरमार से लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार आवाज उठाने के बावजूद इसे दुरुस्त नहीं किया जा सका है।
रवींद्र पाटनी, ग्रामीण।
सड़क पर जगह-जगह गड्ढों की भरमार से आवाजाही तकलीफदेह होने के साथ वाहनों के रखरखाव पर अतिरिक्त खर्च हो रहा है।
चंचल बोहरा, ग्रामीण।
गड्ढों की भरमार वाली इस सड़क पर डामर की निविदा पूरी हो चुकी है। 40 लाख रुपये से होने वाले इस काम को जल्द शुरू कर बरसात से पहले पूरा करा लिया जाएगा।
टीआर टम्टा, एई, लोनिवि, लोहाघाट।