{"_id":"64344cd88dc363cc200bc756","slug":"people-face-problems-champawat-news-c-8-1-108292-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: नगर में क्षतिग्रस्त नालियों को सही नहीं करने पर लोगों ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: नगर में क्षतिग्रस्त नालियों को सही नहीं करने पर लोगों ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
लोहाघाट में एलआईसी के पास क्षतिग्रस्त लोनिवि की नाली, सड़क में बहता गंदा पानी।
- फोटो : लोहाघाट में एलआईसी के पास क्षतिग्रस्त लोनिवि की नाली, सड़क में बहता गंदा पानी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल्द क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्मत नहीं करने पर आंदोलन की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
लोहाघाट (चंपावत)। नगर क्षेत्र में लोनिवि की नालियां क्षतिग्रस्त होने के कारण सड़कों में गंदा पानी बह रहा है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने जल्द क्षतिग्रस्त नालियों को ठीक नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
सोमवार को नगर पालिका सभासद राजकिशोर साह, तुलसी जोशी, दीपक गोस्वामी, दीपक बोहरा, हरीश भट्ट, दीपक राय, गौरव राय आदि ने कहा कि लोनिवि की ओर से नगर पालिका क्षेत्र में सड़क किनारे बनाई गई नालियां कई स्थानों पर टूट चुकी हैंं। नालियों के टूटने से सड़कों पर गंदा पानी बह रहा है। सभासद साह का कहना है कि एसबीआई के सामने, एलआईसी कार्यालय के पास, पीजी कॉलेज रोड पर सड़क किनारे नालियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हैं। लोगों ने क्षतिग्रस्त नालियों को सही कर उसके ऊपर पाटल रखने की मांग उठाई। लोनिवि के ईई संजय चौहान ने बताया कि जल्द निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्मत कराई जाएगी।
फोटो: 10एलएचजी01पी