फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People face problem due to poor connectivity.

पाटी डाकघर में लचर नेटवर्क कनेक्टिविटी से लोग परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
People face problem due to poor connectivity.
चंपावत के पाटी में डाकघर के बाहर प्रदर्शन करते उपभोक्ता। - फोटो : CHAMPAWAT
पाटी (चंपावत)। पाटी के डाकघर में खराब नेटवर्क कनेक्टिविटी से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राहकों को नेटवर्क आने तक घंटों पोस्ट आफिस के बाहर खड़ा रहना पड़ रहा है और नेटवर्क न आने पर स्पीड पोस्ट करने, खाते में धन राशि जमा करने के लिए देवीधूरा, खेतीखान के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

नेटवर्क की समस्या से लोगों को सरकार की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। लोगों ने नेटवर्क कनेक्शन को ठीक करने के लिए बृहस्पतिवार को डाकघर के बाहर प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि 2021 से पाटी पोस्ट आफिस ऑनलाइन होने के बाद लोगों को सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। पोस्ट आफिस में नेट का उपकरण लगाया गया है और वह सही काम नहीं कर रहा है। कई बार विभाग के आला अधिकारियों से बात करने के बाद भी कोई समस्या सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

प्रदर्शन करते हुए लोगों ने कहा कि दूसरे सर्विस प्रदाता का उपकरण लगाने का बहुत ही कम खर्चा है। अगर उसको लगाया जाए तो ऑनलाइन सेवाएं बिना किसी रुकावट के शुरू हो जाएंगी। प्रदर्शन करने में ग्राहक रमेश पाटनी, दीपक बिष्ट, हरीश गहतोड़ी, चंदन सिंह, कमल भट्ट, नितिन बिष्ट आदि मौजूद रहे। इस संबंध में सहायक डाक अधीक्षक पीसी पांडेय का कहना है कि नेटवर्क की समस्या को जल्द सही किया जाएगा जिससे आम लोगों को किसी भी तरह की परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed