{"_id":"5c800c9fbdec221402333f9b","slug":"people-face-problem-cause-of-dust","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारहमासी सड़क अभियान : धूल का गुबार उठने से लोगों को परेशानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारहमासी सड़क अभियान : धूल का गुबार उठने से लोगों को परेशानी
Wed, 06 Mar 2019 11:38 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Wed, 06 Mar 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
निर्माणाधीन बारहमासी मार्ग में सिन्याड़ी के पास धूल के गुबार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बारहमासी मार्ग पर कटिंग और दूसरे काम के दौरान उठने वाला धूल का गुबार लोगों के लिए समस्या बना हुआ है। इस पूरे मार्ग में पांच जगहों पर लोगों को धूल से परेशानी हो रही है। वहीं रास्ते में बने ढाबों का धंधा भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
निर्माणाधीन बारहमासी मार्ग पर सूखीढांग, सिन्याड़ी, मानेश्वर, खूना, बापरू में धूल के गुबार लोगों की मुसीबत बढ़ा रहे हैं। नागरिकों का कहना है कि इससे चारपहिया और दोपहिया वाहनों से आवाजाही करने वालों को भारी परेशानी हो रही है और हादसों का खतरा भी हो रहा है। एनएच के किनारे सिन्याड़ी और अन्य स्थानों पर बने ढाबों का कारोबार भी ठप होने के कगार पर है।
विज्ञापन
ग्रामीण हेम चौड़ाकोटी, संजय चौड़ाकोटी, ललित, जीवन, कृष्ण चंद्र भट्ट, आन सिंह, संजय जोशी, गोपाल राम आदि का कहना है कि एनएच खंड से कई बार पर्याप्त पानी के छिड़काव के लिए गुहार लगाई गई लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। पानी का कम छिड़काव होने के कारण उठ रही धूल से सांस के रोग, त्वचा रोग और आंखों की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
बारहमासी मार्ग पर काम कर रही सभी कंपनियों को निर्माण स्थल पर नियमित रूप से पर्याप्त पानी का छिड़काव करने के आदेश दिए गए हैं। इसके लिए 12 से अधिक टैंकर भी लगाए गए हैं। इसके बावजूद आदेश की अनदेखी होने पर कार्रवाई की जाएगी। एलडी मथैला, अधिशासी अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग खंड, लोहाघाट।