{"_id":"673789394816fb1f590f40ed","slug":"people-done-activity-in-district-champawat-news-c-229-1-shld1019-115698-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: शिक्षक-शिक्षिकाओं को पिरूल से सजावटी सामान बनाने के सिखाए गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: शिक्षक-शिक्षिकाओं को पिरूल से सजावटी सामान बनाने के सिखाए गुर
Fri, 15 Nov 2024 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 15 Nov 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान डायट लोहाघाट में लोकल क्राफ्ट पिरूल आधारित और बैगलेस डे कार्यशाला का समापन हो गया है। कार्यशाला में शिक्षकों को पिरूल से सजावटी सामान बनाने के गुर सिखाए गए।
शुक्रवार को डायट लोहाघाट में प्रभारी प्राचार्य दिनेश खेतवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशालाओं का समापन एसडीएम रिंकू बिष्ट ने किया। कार्यशाला समन्वयक डॉ. कमल गहतोड़ी ने बताया कि कार्यशाला के दौरान पिरूल से कई सजावटी, रोजमर्रा में काम में आने वाले सामान और आभूषण आदि बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। पिरुल से वस्तुएं बनाकर लोगों को रोजगार की अपार संभावनाएं होंगी। दूसरी ओर वनाग्नि को भी कम करने में मदद मिलेगी। कार्यशालाओं में जिलेभर के 97 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर संदर्भदाता अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के विवेक पंत, जसप्रीत, उर्मि प्रिया, मुकेश सती, महेश पोखरिया, ऋषि देव, गौरव वशिष्ठ, रमेश जोशी, पिरुल संस्था की सुनीता देवी, मानसी, अनीता और पार्वती धोनी ने महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यशालाओं के आयोजन में डायट प्रवक्ता डॉ. अनिल मिश्र, शिवराज सिंह तड़ागी, दीपक सोराड़ी, योगिता पंत, भगवती जोशी, कैलाश फर्त्याल, मंजू मेहता आदि ने सहयोग किया। संवाद