फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People demand to close stone crusher

स्टोन क्रशरों के खिलाफ लामबंद हुए लोग

Sun, 13 Jan 2019 11:05 PM IST
kamlesh kamlesh अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)। Published by: kamlesh kamlesh Updated Sun, 13 Jan 2019 11:05 PM IST
विज्ञापन
People demand to close stone crusher
स्टोन क्रशरों के खिलाफ बैठक में उपस्थित लोग। - फोटो : अमर उजाला

शहर के वार्ड संख्या दो और तीन के लोगों ने स्टोन क्रशरों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए क्रशरों को शीघ्र बंद करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि आबादी के पास चल रहे स्टोन क्रशरों से लोगों को न सिर्फ परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि स्वास्थ्य पर भी वितरित प्रभाव पड़ रहा है।

विज्ञापन


तय किया है कि इसके लिए नागरिकों की कोर कमेटी गठित कर कार्रवाई की जाएगी। कहा कि जरूरत पड़ी तो इसके खिलाफ न्यायालय की भी शरण ली जाएगी।  

दोनों वार्डों के सभासद हसीब अहमद और रईस अहमद की अध्यक्षता में हुई बैठक में लोगों ने कॉलोनी के समीप चल रहे स्टोन क्रशरों का कड़ा विरोध किया। उन्होंने कहा कि क्रशरों से उठ रही धूल से लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। गंभीर बीमारी की गिरफ्त में आने से कई लोगों की मौत हो चुकी है। कॉलोनी का हर व्यक्ति किसी न किसी रोग से पीड़ित हो रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने क्रशरों मालिकों पर एजीटी के मानकों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। बैठक में डॉ. वीरेंद्र सिंह, दीपक सिंह देउपा, मनोहर सती, राजीव मोहन सक्सेना, सुरेंद्र सिंह, राज सिंह, मोहन स्वरूप, योगेश पांडेय समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed