फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People bought wollen clothes from market

गर्म कपड़ों की खरीदारी को नेपाल के सीमांत बाजारों में रौनक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
People bought wollen clothes from market
नेपाल के सीमांत ब्रह्मदेव बाजार में गर्म कपड़ों की खरीदारी करते भारतीय ग्राहक। - फोटो : TANAKPUR
ठंड शुरू होते ही गर्म कपड़ों की बिक्री में तेजी आ गई है। स्थानीय बाजार के साथ पड़ोसी देश नेपाल के सीमांत ब्रह्मदेव और महेंद्रनगर बाजार में भी ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई है। भारतीय ग्राहक बड़ी संख्या में खरीदारी के लिए नेपाल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

धीरे-धीरे सर्द होते मौसम में गर्म कपड़ों का कारोबार भी बढ़ गया है। दुकानदारों ने भी रेडीमेड गर्म कपड़ों का कारोबार बढ़ा लिया है। स्थानीय बाजारों के साथ ही नेपाल के बाजारों में गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई है। दुकानों के अलावा ठेलों और फुटपाथों पर गर्म कपड़ों के स्टॉलों पर खूब बिक्री हो रही है। नेपाल के सीमांत बाजारों में मिलने वाले विदेशी गर्म कपड़ों की मांग इस सीमांत क्षेत्र में अधिक है।
विज्ञापन

सनील कपड़ा, जैकेट, ट्रैकसूट आदि की खरीदारी को भारतीय ग्राहक बड़ी संख्या में नेपाल का रुख कर रहे हैं। इसके चलते नेपाल के सीमांत ब्रह्मदेव और महेंद्रनगर बाजार में इन दिनों भारतीय ग्राहकों की भीड़ से खासी रौनक है। ब्रह्मदेव के व्यापारी दीपक जोशी, दशरथ भारती, दीपू आदि ने बताया कि अकेले ब्रह्मदेव बाजार में रोजाना करीब डेढ़ से दो लाख रुपये का कारोबार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed