फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   people ask to solve problem

नाली क्षतिग्रस्त होने से ऋषेश्वर मंदिर परिसर तक पहुंची गंदगी

Thu, 04 Apr 2019 11:04 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो  लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो  लोहाघाट (चंपावत)। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Thu, 04 Apr 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
people ask to solve problem
लोहाघाट के रैन बसेरे के समीप नाली टूटने से ऋषेश्वर मंदिर की ओर बहती नगर क्षेत्र की गंदगी। - फोटो : अमर उजाला

 रैनबसेरे के पास नाली क्षतिग्रस्त होने से शहर की गंदगी ऋषेश्वर मंदिर तक पहुंच रही है। क्षतिग्रस्त नाली को नगर पंचायत की ओर से ठीक नहीं कराए जाने पर लोगों ने नाराजगी जताई है। 

विज्ञापन


ऋषेश्वर मंदिर के पुजारी मान सिंह पुजारी, महंत बची गिरी, मोहन गिरी, क्षेत्र पंचायत सदस्य भैरव दत्त राय, सुरेश सिंह ढेक, पूरन चंद्र राय, गणेश दत्त राय, शंकर दत्त आदि का कहना है कि शहर की सारी गंदगी मंदिर मार्ग पर बहने से ग्रामीणों और मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


नागरिकों का कहना है कि कुछ लोग इस सड़क पर भारी-भरकम डंपरों को खड़ा कर रहे हैं जिससे नाली क्षतिग्रस्त हो गई है। मामूली बारिश में लोग अपने घरों का गटर भी खोल देते हैं जिससे सारी गंदगी ऋषेश्वर मंदिर परिसर तक पहुंच जाती है। आए दिन शिवालय मार्ग पर रेत, ईंट, रोड़ी से भरे टिप्पर खड़े हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे राहगीरों का चलना दूभर हो रहा है और सड़क भी बदहाल हो गई है। लोगों ने नगर पंचायत और स्थानीय प्रशासन से रोड को क्षतिग्रस्त करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। नाली ठीक नहीं करने और मंदिर मार्ग पर बह रहे गंदे पानी की निकासी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।


इधर मामले की भनक लगने पर नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने पर्यावरण मित्रों के साथ मौके पर पहुंचकर नाली खुलवाकर पानी की निकासी करवाई। अध्यक्ष का कहना है कि इस प्रकार सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed