फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   people are suffering from low voltage in Banbasa

बल्ब की रोशनी इतनी कि मोमबत्ती जलाकर चला रहे काम

Tue, 12 Jun 2018 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूराे लोहाघाट (चंपावत)। Updated Tue, 12 Jun 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
people are suffering from low voltage in Banbasa
candle

भजनपुर के ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम को ज्ञापन भेजकर लो वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि बल्ब जलाने के बाद भी मिट्टी के तेल वाले लैंप और मोमबत्ती जलानी पड़ रही है। उन्होंने समस्या के निदान की मांग की।

विज्ञापन


ऊर्जा निगम के एसडीओ को भेजे ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि बनबसा के कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ता लो वोल्टेज की समस्या से परेशान है। लो वोल्टेज से पंखे, फ्रिज सहित अन्य बिजली के उपकरणों के चलने में परेशानी हो रही है। बल्ब जलाने के बाद भी उन्हें मिट्टी के तेल वाले लैंप और मोमबत्ती जलानी पड़ रही है।
विज्ञापन


उन्होंने समस्या से यथाशीघ्र निजात दिलाने की मांग की है। ज्ञापन में भजनुपर के ग्रामीण राजेंद्र नाथ, त्रिलोक पुनेड़ा,शेर सिंह खाती, गोपाल राम, देवकी देवी, जानकी देवी, गंगा देवी, रजनी देवी आदि ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं। उधर, अंबेडकर ग्राम फागपुर में भी उत्तर पश्चिमी छोर के गांव में भी उपभोक्ता लो वोल्टेज से परेशान हैं। ग्राम प्रधान गीतादेवी ने बताया कि विभाग से उक्त क्षेत्र में बड़ा ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed