{"_id":"592c59834f1c1bd657bdb221","slug":"people-are-angry-if-there-is-no-pomp-in-the-drained-drains","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोदी गई नालियों में डामरीकरण न होने पर लोग नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोदी गई नालियों में डामरीकरण न होने पर लोग नाराज
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट
Updated Mon, 29 May 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
पुलहिंडोला बाजार के लोगों ने लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर आक्रोश जताया है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के ईई को ज्ञापन देकर बाजार में सड़क के किनारे खोदी गई नालियों में डामरीकरण करने की मांग की है। डामरीकरण न होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
ग्राम प्रधान उर्मिला देवी, नकुल पंत, जगदीश चंद्र, दान सिंह भंडारी, लक्ष्मण सिंह भंडारी, विजय जोशी, मदन सिंह धौनी, राम सिंह बोहरा आदि ने कहा है कि दो साल पहले से निर्माणाधीन नलकूप पेयजल योजना के तहत सड़क किनारे पाइप लाइन बिछाने के लिए नालियां खोदी गई थी। तब से न तो पेयजल योजना का निर्माण पूरा हो पाया और न ही खोदी गई नालियों में दुबारा से डामरीकरण हो पाया। सड़क में हर जगह पर गड्ढे बने होने के कारण हर वक्त दुर्घटना का खतरा बना रहता है। बरसात के वक्त सड़क के किनारे नालियों की व्यवस्था न होने के कारण बाजार का पानी उनके घरों तक आ रहा है। साफ मौसम में उनके घरों में धूल आ रही है।
उन्होंने लोनिवि विभाग से सड़क में खोदी गई नालियों में फिर से डामरीकरण करने, सड़क किनारे पानी के निकास के लिए नालियों का निर्माण करवाने की मांग की है। कहा कि अगर विभाग ने उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो उन्हें आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।