फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People angry over not getting benefit of ambulance to patients

एंबुलेंस का लाभ मरीजों को न मिलने पर भडक़े लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
People angry over not getting benefit of ambulance to patients
बाराकोट पीएचसी से एंबुलेंस का संचालन न होने पर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बाराकोट के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजी गई एंबुलेंस के खड़े रहने से क्षेत्र के लोगों में काफी आक्रोश है। आक्रोशित लोगों ने स्वास्थ्य विभाग पर गुमराह करने का आरोप लगाया। आक्रोशित लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। जल्द एंबुलेंस का लाभ रोगियों को न देने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जब एक गर्भवती महिला को लोहाघाट उप जिला अस्पताल भेजने के लिए एंबुलेंस नहीं मिली तो इससे लोग भड़क गए। लोगों ने निजी वाहन बुक कराकर महिला को लोहाघाट अस्पताल भेजा। लोगों का कहना था कि एक ओर से स्वास्थ्य विभाग बाराकोट के लिए एंबुलेंस उपलब्ध कराने की बात कह रहा है, दूसरी ओर एंबुलेंस को चलाने के लिए कोई सुविधा नहीं है। करीब एक महीने से एंबुलेंस अस्पताल में ही खड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द बाराकोट से एंबुलेंस की सुविधा लोगों को नहीं दी गई तो वे आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएंगे। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व ग्राम प्रधान गिरीश अधिकारी, जेष्ठ प्रमुख नंदा बल्लभ बगौली, केदार सिंह, रविंद्र सिंह, नाथ लाल, गोविंद लाल, शेर सिंह, सुमित सिंह, भुवन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed