फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People angry over challan of vehicles parked in front of shops and houses

Champawat News: दुकान, मकान के आगे खड़े वाहनों का चालान करने से भड़के लोग

Wed, 10 Jan 2024 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 10 Jan 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
People angry over challan of vehicles parked in front of shops and houses
बाराकोट बाजार में दुकान और मकान के आगे खड़े वाहनों का चालान करने के विरोध में पुलिस के ​खिलाफ न
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट बाजार में दुकान और घरों के बाहर खड़े करीब 10 वाहनों का चालान काटने पर लोग भड़क गए। आक्रोशित लोगों ने पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

बुधवार को व्यापार संघ अध्यक्ष संजय वर्मा के नेतृत्व में एकत्र हुए व्यापारियों ने कहा कि पुलिस संवेदनशील मुद्दों जैसे नशाखोरी, चोरी आदि पर तो कार्रवाई नहीं कर रही लेकिन जनता को परेशान कर उनके चालान काट रही है। लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी कहा कि बाराकोट में पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। लोग बड़ी मुश्किल से अपने वाहनों को अपने प्रतिष्ठान और घरों के आगे सफेद पट्टी के अंदर खड़ा करते हैं ताकि सड़क पर चलने वाले वाहनों को कोई दिक्कत ना हो।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुलिस ने बगैर पूर्व सूचना दिए 10 लोगाें के वाहनों का पांच-पांच सौ रुपये का चालान काट दिया है। उन्होंने प्रशासन से पहले पार्किंग की व्यवस्था की मांग की। उन्होंने कहा कि जल्द इस संबंध में वह एसडीएम से संपर्क करेंगे। वहां देवेंद्र सिंह अधिकारी, महेश जोशी, प्रकाश चंद्र जोशी, संतोष गुरु, सुरेश जोशी, प्रकाश सिंह, विक्रम सिंह, भगवान राम, मदन मोहन जोशी, प्रदीप सिंह अधिकारी मौजूद रहे। इधर बाराकोट चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद ने बताया कि पूर्व में भी लोगों को सड़क पर वाहन खड़े न करने की हिदायत दी गई थी लेकिन लोग मनमानी कर रहे थे जिसे देखते हुए चालान की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed