फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People angry due to not getting electricity bill on time

Champawat News: समय से बिजली बिल नहीं मिलने से भड़के लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
People angry due to not getting electricity bill on time
समय से बिजली के बिल न मिलने के विरोध में ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। नगर क्षेत्र में बिजली बिल समय से नहीं मिलने पर लोगों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ नाराजगी जताई है। आक्रोशित लोगों ने बृहस्पतिवार को रामलीला मैदान में प्रदर्शन किया और समय से बिजली बिल नहीं मिलने पर विभाग के खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में रामलीला मैदान में एकत्र हुए लोगों ने आरोप लगाया कि ऊर्जा निगम समय से विद्युत बिल उपलब्ध नहीं करा रहा है। कई स्थानों पर तो बिना रीडिंग चेक किए बिल भेजे जा रहे हैं। समय से बिल नहीं मिलने से उन्हें जमा करने में देरी हो रही है जिससे उनके ऊपर अनावश्यक सरचार्ज जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

आक्रोशित लोगों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से समय से बिजली के बिल उपलब्ध कराने, नगर क्षेत्र में प्रतिमाह शिविर लगाकर समस्याओं का समाधान करने की मांग की। इधर ऊर्जा निगम के अभियंता ललित बिष्ट ने बताया कि बिलों का वितरण टीडीएस कंपनी की ओर से किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी ढीली कार्य प्रणाली से परेशानियां हो रही है। कंपनी को जल्द ही नोटिस दिया जा रहा है। इस मौके पर सचिन जोशी, राजू गड़कोटी, प्रहलाद सिंह, मुकेश साह, आलम बिष्ट, दीपक सुतेड़ी, दीप जोशी, गिरीश राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed