फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   PC Of Harish Rawat in Tanakpur

सीएम को राजा कहना भाजपा का अहंकार, पूरे प्रदेश का राजा है चंपावत का गोल्ज्यू: हरीश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
PC Of Harish Rawat in Tanakpur
टनकपुर में पत्रकार वार्ता करते पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि चंपावत उपचुनाव को जीतने के लिए भाजपा कायदे कानून की धज्जियां उड़ा रही है। मुख्यमंत्री को राजा कहकर भाजपा अहंकार दर्शा रही है लेकिन न तो लोकतंत्र किसी राजा की इजाजत देता है और न ही चंपावत की धरती में कोई राजा हो सकता है। चंपावत के इंसाफ के देव गोल्ज्यू पूरे प्रदेश के राजा है।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में हरीश रावत ने आरोप लगाया कि भाजपा अहंकार, धन और शक्ति का प्रदर्शन के साथ आचार संहिता का खुला उल्लंघन कर रही है। इस उपचुनाव में प्रदेश में सबसे अधिक आचार संहिता का उल्लंघन किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने पूरी सरकार और संगठन की पूरी ताकत यहां झोंक दी है। इससे प्रदेश का काम ठप हो रहा है। रावत ने कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी को जुझारू महिला बताते हुए महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बताया। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता यशपाल आर्य और उपनेता भुवन कापड़ी मौजूद थे।
विज्ञापन

धनबल और दलबदल का हथकंडा अपना रही है भाजपा: यशपाल
टनकपुर (चंपावत)। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने बोरागोठ में नुक्कड़ सभा कर कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी के लिए वोट मांगे। उन्होंने कहा कि भाजपा धनबल और दलबदल का हथकंडा अपना लोकतंत्र का मखौल उड़ा रही है। ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश राम के संचालन में हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, उप नेता भुवन कापड़ी, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, विजय सारस्वत, महेश शर्मा, भीम सिंह, अनिल चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed