फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   paying delay charges due to portal problem

पोर्टल की खामी के चलते चुका रहे विलंब शुल्क

Tue, 24 Oct 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट, चंपावत
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट, चंपावत Updated Tue, 24 Oct 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू होने के तीन माह बाद भी व्यापारियों व अन्य लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जीएसटी के लिए सरकार द्वारा बनाई गई साइट व पोर्टल के सही तरीके से कार्य न कर पाने के कारण लोगों को विलंब शुल्क चुकाना पड़ रहा है, जिससे उन पर बेवजह आर्थिक बोझ पड़ रहा है। यहां हुई बैठक में व्यापारियों ने जीएसटी पोर्टल को सरल करने के साथ ही पोर्टल की खामियों को दूर करने की मांग की है।  
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने जीएसटी लागू करते समय लोगों को जीएसटी के प्रथम चरण में कोई भी विलंब शुल्क नहीं लेने का भरोसा दिलाया था, लेकिन इस पर कोई अमल नहीं हो रहा है। एडवोकेट सुधीर चतुर्वेदी ने बताया कि जीएसटी के लागू होने के बाद से उसमें कई खामियां रही हैं, जिस कारण व्यापारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार द्वारा बनाया गया पोर्टल अभी पूरी तरह काम भी नहीं कर रहा है।
विज्ञापन


पोर्टल स्वत: ही समाधान स्कीम से व्यापारियों को रेग्युलर स्कीम में परिवर्तित कर दे रहा है, जिससे व्यापारियों को अतिरिक्त भुगतान करना पड़ रहा है। जीएसटी हेल्पलाइन पर बात करने से वह सिर्फ तकनीकी खराबी कह कर लोगों से पल्ला झाड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने व्यापारियों से सक्रिय व जागरूक होने की बात कही। व्यापार संघ अध्यक्ष भैरवदत्त राय, गोविंद वर्मा, विपिन वर्मा, दीपक ओली, सतीश खर्कवाल, भास्कर भट्ट आदि ने सरकार से जीएसटी पोर्टल को सरल व उसकी खामियां दूर करने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed