{"_id":"6a19cf1e36bf4636850fd92d","slug":"paving-the-way-for-the-construction-of-the-goljyu-corridor-project-champawat-news-c-229-1-alm1014-139773-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: गोल्ज्यू कॉरिडोर परियोजना निर्माण की राह आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: गोल्ज्यू कॉरिडोर परियोजना निर्माण की राह आसान
Fri, 29 May 2026 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 29 May 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। गोल्ज्यू कॉरिडोर परियोजना के लिए लंबित भूमि की हस्तांतरण की प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी हो गई है। इससे परियोजना के निर्माण कार्य का रास्ता साफ हो गया है। करीब अनुमानित 570 करोड़ रुपये की लागत से परियोजना का काम किया जाना है।
नगर स्थित गोल्ज्यू कॉरिडोर परियोजना के लिए आवश्यक 1.504 हेक्टेयर भूमि राजस्व अभिलेखों में हाईस्कूल चंपावत के नाम दर्ज थी। अब भूमि पर्यटन विभाग के नाम स्वीकृत हो गई है। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने संबंधित अधिकारियों को परियोजना से जुड़े समस्त कार्यों को समय एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। इससे जिले में पर्यटन विकास को नई गति मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि गोल्ज्यू कॉरिडोर परियोजना क्षेत्र की सांस्कृतिक एवं धार्मिक पहचान को सशक्त करने के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगी। कॉरिडोर के तहत 400 मीटर रनिंग ट्रैक, बहुउद्देशीय सभागार, पार्किंग सुविधा, हॉकी फील्ड, बैडमिंटन हॉल के साथ कैफेटेरिया का निर्माण किया जाना है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता मोहन चंद्र पलड़िया ने बताया कि परियोजना का निर्माण अलग-अलग चरण में होना है। गोल्ज्यू देवता कॉरिडोर, ओपन एयर थिएटर का निर्माण, कॉमर्शियल जोन और अंडरग्राउंड ऑटोमेटेड पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। यह काम अलग-अलग चरणों में होने हैं।