फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   patwari recruitment troubled youth

चम्पावत: बसों की कमी से पटवारी भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी परेशान

Sun, 12 Feb 2023 04:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 12 Feb 2023 04:38 AM IST
विज्ञापन
patwari recruitment troubled youth
टनकपुर (चंपावत)। पिथौरागढ़ रूट पर रोडवेज बसें कम होने से पटवारी भर्ती की परीक्षा देने जा रहे युवाओं को खासी परेशानी हुई। स्टेशन पर सुबह से ही बसों में सीट के लिए मारामारी मची रही। रोडवेज को लोहाघाट और पिथौरागढ़ के लिए छह अतिरिक्त बसों की व्यवस्था करनी पड़ी। तब जाकर स्थिति सामान्य हो पाई।
विज्ञापन


पटवारी भर्ती के अभ्यर्थियों के लिए सरकार ने रोडवेज बसों में फ्री यात्रा की सुविधा दी है जिस कारण शनिवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए रोडवेज बसों से रवाना हुए। टनकपुर से मैदानी क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों में जाने वाले अभ्यर्थियों के लिए तो ज्यादा परेशानी नहीं हुई लेकिन पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले अभ्यर्थियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


परीक्षा में शामिल होने के लिए टनकपुर से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी चंपावत, लोहाघाट और पिथौरागढ़ के लिए रवाना हुए। पिथौरागढ़ रूट पर नियमित चलने वाली बसें फुल होकर रवाना हुई। बसें कम पड़ने पर कुछ ने टैक्सी वाहनों का सहारा लिया तो कुछ साधन की तलाश में इधर-उधर भटकते रहे। परीक्षा के लिए चंपावत जा रहे नीरज जोशी, पिथौरागढ़ जा रहे विनय जोशी और कौशल पांडेय ने बताया कि वह सुबह छह बजे बस स्टेशन पहुंच गए थे लेकिन तीन घंटे बाद भी उन्हें बस में सीट नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर रोडवेज के प्रभारी एआरएम संचालन नरेंद्र गौतम ने बताया कि पिथौरागढ़ रूट पर 34 बसें नियमित चलती हैं लेकिन पटवारी भर्ती के कारण छह अतिरिक्त बसों की व्यवस्था कर सभी अभ्यर्थियों को गंतव्य तक भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed