{"_id":"68165784e41ae96abe0ee7ac","slug":"patients-of-itching-and-burning-sensation-in-eyes-increased-champawat-news-c-229-1-cpt1001-123471-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: आंखों में खुजली और जलन के मरीज बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: आंखों में खुजली और जलन के मरीज बढ़े
Sat, 03 May 2025 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 03 May 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिला अस्पताल में मौसम में बदलाव के कारण आंखों में खुजली और जलन के मरीज बढ़ गए हैं। इससे मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नेत्र विशेषज्ञ डॉ. शौर्य ने बताया कि गर्मी में जंगलों में आग लगने और धुंध छाने से आंखों में खुजली व जलन की शिकायत लेकर रोजाना 10 से अधिक मरीज आ रहे हैं। ऐसे में आंखों पर चश्मा जरूर लगाएं। आंखों में काजल नहीं लगाना चाहिए। आंखों में साबुन का पानी जाने से बचाना चाहिए। आंखों को मसलना नहीं चाहिए और अगर अधिक खुजली या जलन होने पर चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन