फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Patients increased in severe cold

स्वास्थ्य : कड़ाके की ठंड में बढ़ गए मरीज

Mon, 08 Jan 2024 10:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 08 Jan 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
Patients increased in severe cold
चंपावत जिला अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़। संवाद
चंपावत। कड़ाके की सर्दी के चलते जिला चिकित्सालय में पिछले साल के मुकाबले दोगुना मरीज बढ़ गए हैं। जनवरी में अक्सर मरीजों की संख्या कम रहती है लेकिन इस बार मरीजों की संख्या अधिक है। सोमवार को संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने जिला अस्पताल में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ लग गई थी। सबसे अधिक मरीजों की भीड़ फिजिशियन के कक्ष के बाहर दिखाई दी।
विज्ञापन



सुबह के 10.45 बजे थे। पर्चा बनाने के लिए पंजीकरण कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी कतार लगी थी। मरीज जिला मुख्यालय के साथ ही अन्य क्षेत्रों से भी इलाज के लिए पहुंचे थे। अस्पताल के फिजिशियन डॉ. यश मोहन सौनी ने बताया कि इस मौसम में मरीजों की संख्या बेहद कम रहती है लेकिन इस बार मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि खांसी, जुकाम, श्वास, दमा के मरीज अधिक आ रहे हैं। इसमें युवा और बुजुर्ग दोनों शामिल हैं। इसके अलावा अस्पताल में चर्म रोग के मरीज अधिक थे। हड्डीरोग, नेत्ररोग समेत अन्य डाक्टरों के यहां भी मरीज दिखाने आए हुए थे। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक सोमवार को जिला अस्पताल में ओपीडी में 355 मरीज इलाज के पहुंचे जबकि पिछले साल जनवरी में मरीजों की ओपीडी आमतौर पर 150 रहती थी। संवाद
विज्ञापन



चिकित्सक की सलाह
- लोगों को इस मौसम में चाय के स्थान पर गर्म पानी पीने की आदत डालनी चाहिए।
- धूप निकलने पर ही सैर सपाटे के लिए जाना चाहिए।
- सुबह की धूप सेहत के लिए बहुत जरूरी है।
- सर्दी में घर से बाहर पर्याप्त गर्म कपड़े पहनकर ही निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed