फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Patient bothered

अस्पताल में न टिटनेस न एंटी रैबीज, मरीज परेशान

Wed, 10 May 2017 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, टनकपुर
अमर उजाला ब्यूरो, टनकपुर Updated Wed, 10 May 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
Patient bothered
दर्द

टनकपुर (चंपावत)। आपको यदि टिटनेस या एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगना है तो इंजेक्शन बाजार से खरीदना पड़ेगा। संयुक्त चिकित्सालय में विशेष रोगियों के लिए तो टिटनेस की सप्लाई है, लेकिन सामान्य रोगियों को बाजार से खरीदकर लाना पड़ता है। वहीं पिछले एक सप्ताह से एंटी रैबीज इंजेक्शन भी अस्पताल में नहीं है। मजबूरीवश मरीजों को जेब ढीली करनी पड़ रही है।

विज्ञापन


अस्पताल में लंबे समय से टिटनेश इंजेक्शन सप्लाई बंद है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक सिर्फ गर्भवती महिलाओं, शिशुओं के टीकाकरण के लिए ही टिटनेस के इंजेक्शन की सप्लाई है। ऐसे में दुघर्टनाग्रस्त मरीजों को भी टीकाकरण कोटे से ही इंजेक्शन लगाने पड़ रहे हैं। जबकि सामान्य रोगियों को यह इंजेक्शन बाजार से खरीदकर लाना पड़ रहा है। इधर पिछले एक सप्ताह से एंटी रैबीज इंजेक्शन भी नहीं हैं।
विज्ञापन


हर दिन अस्पताल पहुंच रहे एंटी रैबीज के तीन से चार मरीजों को निराश लौटना पड़ रहा है। चिकित्सा अधीक्षक डा. एचएस ह्यांकी का कहना है कि टीकाकरण को छोड़कर सामान्य रोगियों के लिए अस्पताल में टिटनेस की सप्लाई राज्य औषधि भंडार से ही बंद है, लेकिन एंटी रैबीज के इंजेक्शन एक सप्ताह पहले ही समाप्त हुए हैं। राज्य औषधि भंडार चंद्रनगर देहरादून को एंटी रैबीज इंजेक्शनों की डिमांड भेजी गई है, जो जल्द मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed