फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Pati APHC got top third successive year

संसाधनों की कमी फिर भी रहा अव्वल, कायाकल्प योजना में पाटी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लगातार तीसरी बार रहा नंबर वन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 12:25 PM IST
विज्ञापन
Pati APHC got top third successive year
पाटी एपीएचसी भवन। - फोटो : AMAR UJALA
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। पाटी के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) को लगातार तीसरे वर्ष सबसे बेहतरीन अस्पताल के लिए चयनित किया गया है। अस्पताल के प्रभारी को जल्द ही मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे। एनएचएम (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) के अंतर्गत कायाकल्प योजना में पाटी अस्पताल को चयनित किया गया है। अस्पताल को पहले पुरस्कार के रूप में दो लाख रुपये का चेक दिया जाएगा।
विज्ञापन
केंद्र की कायाकल्प योजना के तहत पाटी अस्पताल को जिले में स्वच्छता, साफ-सफाई और संक्रमण नियंत्रण के लिए लगातार तीसरी बार चयनित किया गया है। पाटी अस्पताल को प्रदेशभर में सर्वाधिक 90.60 प्रतिशत अंक मिले हैं। डॉक्टर और स्टाफ की कमी तथा सीमित संसाधन के बावजूद बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए इस अस्पताल का चयन कायाकल्प योजना के अंतर्गत हुआ है। स्टाफ की कमी के अलावा अल्ट्रासाउंड, एक्सरे और लैब परीक्षण की सुविधा नहीं है। इस अस्पताल में सिर्फ इकलौते डॉक्टर, फार्मेसिस्ट और एनएचएम की स्टाफ नर्स है। इसके बावजूद यहां एक साल में 317 प्रसव हुए हैं। डॉ. आभाष सिंह ने बताया कि पुरस्कार में मिली दो लाख रुपये की रकम का उपयोग गुणवत्तायुक्त चिकित्सा के लिए किया जाएगा। सीएमओ डॉ.आरपी खंडूरी ने बताया कि कायाकल्प योजना का उद्देश्य बेहतर चिकित्सकीय सुविधा देने के अलावा बुनयादी ढांचे को मजबूत करना, साफ-सफाई, पेयजल, बिजली आदि व्यवस्थाओं को बेहतर करना है।
विज्ञापन
---::: पुलहिंडोला व बनबसा को मिला सांत्वना पुरस्कार ::: चंपावत। पाटी के अलावा चंपावत जिले के दो और अस्पतालों को कायाकल्प योजना में चयनित किया गया है। पुलहिंडोला और बनबसा के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को योजना के तहत चयनित किया गया है। दोनों अस्पतालों को 50 हजार-50 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
---:::: चंपावत जिले के चयनित तीन अस्पताल ::: अस्पताल- नंबर : पाटी- 90.60, पुलहिंडोला- 8640, बनबसा- 70.70

Pati APHC got top third successive year
डाँक्टर आभाष सिंह। - फोटो : AMAR UJALA
डाँक्टर आभाष सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed