फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Passive workers will be removed from posts

पदों से हटाएं जाएंगे निष्क्रिय कार्यकर्ता

Sun, 07 May 2017 11:09 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)। Updated Sun, 07 May 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी ने मई और जून माह में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया है। रविवार को ब्लाक सभागार में जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया की अध्यक्षता और जिला महामंत्री रामदत्त जोशी व नवीन बोहरा के संचालन में हुई बैठक में पार्टी का सबसे ज्यादा ध्यान गांवों में संगठन को मजबूत करने पर रहा। पार्टी की मंडल स्तर की बैठकों को गांवों में कराने पर जोर दिया गया। 

बैठक में मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट ने कहा कि पार्टी की बैठकें बूथ स्तर पर कराई जाएंगी। सांसद और जिले के पदाधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में दौरे करेंगे। बैठक में राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर से जारी कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक करने के निर्देश दिए गए। बताया कि प्रथम स्थान पर आने वाले बूथों के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मान और निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को पदमुक्त किया जाएगा। पंडित दीनदयाल जन्म शताब्दी पर पुराने और गरीब कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। गांव गांव जाकर पार्टी के संगठन को बढ़ावा देने के लिए लोगों की समस्याएं सुनकर समाधान करने को कहा गया। बिष्ट ने कहा कि विकास के मसलें पर कार्यकर्ता अधिकारियों से संवाद करेंगे।
विज्ञापन



विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने कहा कि गलत काम का किसी भी स्तर से समर्थन नहीं किया जाएगा। भाजपा में रहकर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल किसी भी कार्यकर्ता को बख्शा नहीं जाएगा। ईमानदार कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया जाएगा। बैठक में पूर्व विधायक केसी पुनेठा, पूर्व जिलाध्यक्ष हेमा जोशी, सुभाष बगौली, नरेश करायत, ब्लाक प्रमुख निर्मल माहरा, पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी, हरीश पांडेय, गोविंद वर्मा, रमेश विश्वकर्मा, मोहित पाठक, अमजद हुसैन, मुकेश बगौली, पूर्णानंद पंत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यसमिति की बैठक में कुछ कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया ने बताया कि पाटी के पूर्व ब्लाक प्रमुख लक्ष्मण सिंह लमगड़िया, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विमला सजवाण व सचिन जोशी, पूर्व ब्लाक प्रमुख बहादुर फर्त्याल, मोहन राम आर्य, हर्षवर्द्धन रावत, भेषज संघ के पूर्व अध्यक्ष सज्जन वर्मा को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। बताया गया कि ये तमाम लोग विधानसभा चुनाव से कुछ वक्त पूर्व दूसरे दलों से भाजपा में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed