फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Passenger will not run on meter gauge track now

अब नजर नहीं आएगी मीटर गेज पर दौड़ती पैसेंजर

Thu, 16 Jun 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Thu, 16 Jun 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
Passenger will not run on meter gauge track now
अब नजर नहीं आएगी मीटर गेज पर दौड़ती पैसेंजर - फोटो : अमर उजाला

 पीलीभीत-टनकपुर मार्ग पर मीटर गेज रेल लाइन पर दौड़ती पैसेंजर ट्रेनों का संचालन बंद हो गया है। अब बड़ी रेल लाइन का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर शुरू होगा। यानि की आने वाले दिनों में काली कुमाऊं के लोग भी यहां से एक्सप्रेस ट्रेनों में सफर का आनंद उठाएंगे। बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा पसरा रहा, जबकि बस स्टेशन में यात्रियों की खासी चहल-पहल रही। रोडवेज बसों पर यात्रियों का दबाव भी बढ़ गया है, जिसके मद्देनजर रोडवेज ने फिलहाल पीलीभीत और बरेली मार्ग पर दस अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


भोजीपुरा (बरेली)-पीलीभीत-टनकपुर को बड़ी रेल लाइन सेवा से जोड़ा जा रहा है। भोजीपुरा-पीलीभीत के बीच जनवरी से ही बड़ी लाइन बिछाने का काम चल रहा है, जिसके चलते बरेली के लिए ट्रेनों का संचालन पहले ही बंद हो गया था। 15 मई से लखनऊ के लिए भी सेवा बंद कर दी गई थी। पूर्णागिरि मेले के मद्देनजर टनकपुर-पीलीभीत के बीच ट्रेनों का संचालन 15 जून तक जारी रहा। स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी के मुताबिक टनकपुर-पीलीभीत मीटर गेज का निर्माण 116 साल पहले अंग्रेजों ने शुरू किया था और 1912 में ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ था।
विज्ञापन


इधर, ट्रेनों का संचालन बंद होने से बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन में तो सन्नाटा परसा रहा, लेकिन रोडवेज बस स्टेशन में भीड़ से यात्रियों को गंतव्य जाने के लिए साधन की तलाश में परेशानी उठानी पड़ी। ट्रेन बंद होने से ज्यादा परेशानी पीलीभीत और बरेली रूट के यात्रियों को होगी। रोडवेज के प्रभारी मंडलीय प्रबंधक पवन मेहरा के मुताबिक टनकपुर डिपो की बरेली मार्ग पर अब तक हर दिन दस बसों का संचालन हो रहा था, जिसे बढ़ाकर बीस कर दिया गया है। जरूरत पढ़ने पर और बसें बढ़ाई की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि संभवत: जुलाई में रीजन को नई बसें मिलने की उम्मीद है, जिसके बाद जरूरी मार्गों पर बसों का पर्याप्त संचालन सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जारी रहेगी टिकट बुकिंग की सुविधा
बृहस्पतिवार से ट्रेनों का संचालन तो बंद हो गया, लेकिन देश के अन्य हिस्सों में रेल सेवा के लिए टनकपुर स्टेशन पर टिकटों की बुकिंग और आरक्षण सुविधा जारी रहेगी। स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी ने बताया कि यात्री स्टेशन के टिकट काउंटर में आकर या फिर ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग करा सकते हैं।



मुनि मुकेश गिरि महाराज ने जताया मोदी का आभार
टनकपुर-चंपावत एनएच पर टिपनटाप में स्थित मां पूर्णागिरि मंदिर के पुजारी मुनि मुकेश गिरि महाराज ने बड़ी रेल लाइन निर्माण कार्य शुरू होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। प्रधानमंत्री को भेजे आभार पत्र में उन्होंने कहा है कि बड़ी रेल लाइन के निर्माण के साथ क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की जरूरत है। उन्होंने टनकपुर से बूम तक शारदा नदी के किनारे हरिद्वार की तर्ज पर स्नानघाट और मां शारदा एवं मां सरस्वती का भव्य मंदिर बनवाने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed