{"_id":"5d6ea2698ebc3e014d67fb8a","slug":"paridhyani-s-villagers-will-not-vote-champawat-news-hld3553363134","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी परिसीमन से नारज परिध्यानी के लोग करेंगे चुनाव का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीसी परिसीमन से नारज परिध्यानी के लोग करेंगे चुनाव का बहिष्कार
विज्ञापन
गोशनी में बैठक करते परिध्यानी गांव के लोग।
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोशनी ग्राम पंचायत के राजस्व गांव परिध्यानी के लोगों ने क्षेत्र पंचायत सीट में अतार्किक परिसीमन का आरोप लगाया है। अब 115 की आबादी वाले इस गांव ने गलत परिसीमन के मुद्दे पर त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव का बहिष्कार करने का एलान किया है।
ग्रामीणों की मांग थी कि उन्हें पहले की तरह ही गोशनी बीडीसी क्षेत्र में रखा जाना चाहिए था लेकिन उन्हें गोशनी के बजाय मानर में शामिल कर दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि परिसीमन के वक्त भी उन्होंने पंचायत के अधिकारियों से तर्कसंगत परिसीमन करने का आग्रह किया था लेकिन उनकी दलीलों को खारिज कर दिया गया था।
पिछले 15 सालों से परिध्यानी गांव गोशनी में ही शामिल रहा है लेकिन इस बार के परिसीमन में बदलाव कर उसे मानर में शामिल कर लिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि कि भौगोलिक दृष्टि से भी परिध्यानी गांव मानर ग्राम पंचायत से 6 किमी दूर है और मतदान केंद्र भी मानर गांव में है। ग्रामीणों ने सही सीमांकन नहीं करने पर क्षेत्र पंचायत चुनाव के बहिष्कार का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
बैठक में महेश जोशी, सतीश चंद्र, रघुवर दत्त परिध्यानी, हिमांशु, भुवन, प्रेमबल्लभ, परमानंद, जीवनानंद, खिलानंद गहतोड़ी, केशव, दीपा देवी, चंचला देवी, मीना गहतोड़ी, हिमांशु गहतोड़ी, राजेश्वरी देवी, उर्मिला देवी आदि शामिल थे।
परिध्यानी गांव को नियमों के तहत ही मानर क्षेत्र पंचायत सीट में शामिल किया गया है। परिसीमन के वक्त आई आपत्ति भी इसी आधार पर खारिज की गई थी। सुरेश बेनी, डीपीआरओ, चंपावत।