फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Parents raised demand to fill vacant posts of teachers

Champawat News: अभिभावकों उठाई शिक्षकों के रिक्त पद भरने की मांग

Mon, 24 Jul 2023 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 24 Jul 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Parents raised demand to fill vacant posts of teachers
लोहाघाट के जीआईसी चमदेवल में मेधावी छात्र को छात्रवृ​त्ति देते प्रधानाचार्य सूरज सिंह। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय इंटर कॉलेज चमदेवल में हुई अभिभावकों की बैठक में शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति कराने समेत कई मांगें उठाई गईं। जल्द विद्यालय की समस्याओं का समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

पीटीए अध्यक्ष माधवानंद कलौनी की अध्यक्षता में हुई बैठक में अभिभावकों ने कहा कि वर्षों से विद्यालय में शिक्षकों के कई पद रिक्त हैं। विद्यालय में शिक्षकों की मांग करते ग्रामीण थक चुके हैं, लेकिन विभाग उनकी नहीं सुन रहा है। अभिभावकों ने बच्चों की सुरक्षा के लिए चहारदीवारी बनाने, बैठने के लिए फर्नीचर देने आदि की मांग उठाई। इस मौके पर पीटीए का गठन किया गया। इसमें लगातार पांचवीं बार माधवानंद कलौनी को अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रधानाचार्य सूरज सिंह ने अपने पिता स्वर्गीय विक्रम सिंह की स्मृति में स्कूल के अव्वल छात्र-छात्राओं को छात्रवृति प्रदान की। इस मौके पर अनिल टम्टा, दीवान सिंह पुजारी, बहादुर सिंह, नर सिंह धौनी, इंद्र चंद, गुमान सिंह, जगत सिंह, निर्मला देवी, मया देवी, पुष्पा देवी, खीमराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed