{"_id":"646510264ddd71ca9403a1a8","slug":"parents-agitated-over-the-recommendation-of-transfer-of-teachers-champawat-news-c-8-1-142885-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: शिक्षकों के तबादले की संस्तुति पर भड़के अभिभावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: शिक्षकों के तबादले की संस्तुति पर भड़के अभिभावक
Wed, 17 May 2023 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 17 May 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
शिक्षकों के तबादले के विरोध में चंपावत में सांकेतिक प्रदर्शन करते सल्ली के अभिभावक। संवाद
- फोटो : जिला बार चुनाव में नामांकन कराते अधिवक्ता।
चंपावत। सल्ली राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के दो शिक्षकों के तबादले की संस्तुति से ग्रामीणों में गुस्सा है। भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कमल रावत की शिकायत पर सीईओ आरसी पुरोहित ने स्कूल के मुआयने के बाद ये संस्तुति की थी। स्कूल प्रबंधन समिति और ग्रामीणों ने शिक्षकों को स्कूल हित में बताते हुए सीएम, डीएम और सीईओ को ज्ञापन भेज तबादला किए जाने पर आंदोलन के साथ ही स्कूल से बच्चों का नाम कटाने की चेतावनी दी है।
भाजपा नेता ने छात्रों से गिट्टी ढुलान कराने का आरोप लगाते हुए वीडियो भेज डीएम और सीईओ से कार्रवाई की मांग की थी। सीईओ आरसी पुरोहित ने 15 मई को जांच की।
तबादले की सुगबुगाहट के अंदेशे के बीच बुधवार सुबह एसएमसी बैठक में फैसले का विरोध किया गया। बाद में ग्रामीणोंं के एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएम और सीईओ से मुलाकात कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों के स्थानांतरण पर आपत्ति जताई। शिक्षकों के उम्दा काम से सात साल से स्कूल का परीक्षाफल ही 100 प्रतिशत नहीं रहा बल्कि खेल और अन्य गतिविधियों में भी अव्वल रहा। ज्ञापन और प्रदर्शन करने वालों में दिवान सिंह रावत, चंचल सिंह, डिगर सिंह, जगत सिंह, श्याम सिंह, गुमान सिंह, नवीन सिंह, राजेंद्र सिंह आदि शामिल थे। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने मामले में उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
एकतरफा कार्रवाई का विरोध करेगा शिक्षक संघ
चंपावत। सल्ली राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में दो शिक्षकों के स्थानांतरण की संस्तुति के मामले से राजकीय शिक्षक संघ नाराज है। भाजपा नेता कमल रावत के वीडियो के आधार पर की जा रही कार्रवाई को प्राकृतिक न्याय के खिलाफ बताया। संघ ने सीईओ को पत्र भेज एकतरफा कार्रवाई करने पर विरोध की चेतावनी दी है। ज्ञापन में जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह अधिकारी, संरक्षक प्रकाश बोहरा, उपाध्यक्ष अनिल कुमार, बबीता सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश वर्मा, विनोद गहतोड़ी आदि के हस्ताक्षर हैं।
श्रमदान से हो रही थी स्कूल की घेराबंदी
चंपावत। सल्ली स्कूल में दीवार के ऊपर जाली लगा छात्र-छात्राओं की सुरक्षा बढ़ाने के लिए श्रमदान से घेराबंदी कराई जा रही थी। इसके लिए शिक्षक और एक स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता पूरन सिंह रावत सीमेंट, गिट्टी और अन्य व्यवस्थाएं कर रहे थे। स्कूल प्रबंध समिति का कहना है कि गिट्टी को छात्रों ने सिर्फ एकत्र किया था, उसे स्कूटी से शिक्षक स्कूल तक लाए।