{"_id":"5c02c135bdec2241946b42df","slug":"panjaab-ke-maaroos-ne-jhaansee-ke-shaitaan-sinh-ko-haraaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के मारूस ने झांसी के शैतान सिंह को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के मारूस ने झांसी के शैतान सिंह को हराया
ब्यूरो् /अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)।
Updated Sat, 01 Dec 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
नबसा में कुश्ती प्रतियोगिता में दांव पेंच दिखाते पहलवान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे के खिलाफ युवाओं को जागरूक करने को लेकर क्षेत्र में शनिवार को उत्तराखंड राष्ट्रीय एकता विराट दंगल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। कुश्ती का शुभारंभ आयोजन समिति की संरक्षक विमला सजवान ने किया। उद्घाटन मुकाबला पंजाब के पहलवान मारूस अली ने झांसी (यूपी) के पहलवान शैतान सिंह को हराकर जीता।
शनिवार को त्रिभुवन सिंह सजवान के प्लाट पर शुरू हुए दंगल में पहला मुकाबला पंजाब के पहलवान मारूस अली और झांसी के पहलवान शैतान सिंह के बीच हुआ।
काफी लंबे समय तक चले मुकाबले में आखिर पंजाब के पहलवान मारूस अली ने जीत हासिल की। दूसरा मुकाबला बरेली के पहलवान शाहरुख और हरियाणा के पहलवान मुन्ना टाइगर के बीच हुआ। शाहरुख ने मुन्ना को चित किया। तीसरा मुकाबला महाराष्ट्र के नकाबपोश पहलवान और चंडीगढ़ के घमंडी पहलवान के बीच हुआ।
इसमें नकाबपोश पहलवान ने फतह हासिल कर घमंडी पहलवान का घमंड तोड़ा। रेफरी सेना छावनी के सिविल महकमे में कार्यरत स्थानीय पहलवान नवल किशोर थे। इस मौके पर थानाध्यक्ष राजेश पांडेय आदि थे। आयोजन समिति सदस्य व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत भंडारी, राज सिंह भदौरिया, संदीप पाठक, चंदन रौतेला, संजय ठाकुर, देवेंद्र सिंह ठाकुर, शकील अहमद मंसूरी, अभिषेक गोयल, मनीष कापड़ी, मुकेश जोशी, प्रेम ज्याला, ओमप्रकाश अग्रवाल आदि ने सहयोग दिया।