फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Panic among the villagers due to the sighting of leopards in Sipti and Badoli

Champawat News: सिप्टी और बडोली में तेंदुए दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Panic among the villagers due to the sighting of leopards in Sipti and Badoli
चंपावत। जिले के सिप्टी और बडोली क्षेत्र में लगातार तेंदुए के दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत है। दोनों स्थानों पर शाम होते ही सन्नाटा छा जाता है और ग्रामीण घरों में कैद हो जाते हैं। वन विभाग की ओर से सिप्टी क्षेत्र में दो स्थानों पर ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। इसके साथ ही वन विभाग के कर्मचारी नियमित रूप से क्षेत्र में गश्त कर ग्रामीणों को अकेले वन क्षेत्र में नहीं जाने की हिदायत दे रहे हैं।
विज्ञापन

सिप्टी में भगवती मंदिर से लेकर जमतोला वाले क्षेत्र में बीते एक सप्ताह से लगातार तेंदुआ दिखाई दे रहा है। पैरालीगल वालंटियर गोविंद सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की ओर से क्षेत्र में पिंजरा लगाए जाने की मांग की गई है। दूसरी ओर बडोली, रीठा, पडंगा क्षेत्र में ग्रामीणों की ओर से तेंदुए को शावक के साथ देखने का दावा किया। ग्रामीण जय दत्त, दिनेश चंद्र, गोपाल आदि ने वन विभाग से क्षेत्र में जल्द पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की। डीएफओ आरसी कांडपाल ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत के बाद संबंधित क्षेत्र में वन कर्मियों की गश्त बढ़ा दी गई है। आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित क्षेत्र में पिंजरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed