फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Panic after finding leopard's body in Barakot area

Champawat News: बाराकोट क्षेत्र में तेंदुए का शव मिलने से खलबली

Wed, 28 Jun 2023 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 28 Jun 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
Panic after finding leopard's body in Barakot area
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट में ग्राम सभा नदेड़ा के भनार तोक में एक तेंदुए का शव मिलने से क्षेत्र में खलबली मच गई। तेंदुए की उम्र करीब सात साल के आसपास बताई जा रही है। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।
विज्ञापन

बुधवार को काली कुमाऊं रेंज के वन क्षेत्राधिकारी राजेश जोशी ने बताया कि भनार तोक में बंशीधर खर्कवाल के पुराने आवासीय मकान की तीसरी मंजिल पर तेंदुए का शव मिलने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने क्षेत्र का मौका मुआयना किया। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मृत तेंदुआ करीब सात साल का नर है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही तेंदुए के मौत के कारणों का पता चल पाएगा। संवाद
विज्ञापन

बाराकोट में तेंदुए ने कुत्ते पर किया हमला
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। लोगों ने तेंदुए के डर से शाम के समय घरों ने निकलना बंद कर दिया है। लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग उठाई है। मंगलवार रात करीब 8:20 बजे तेंदुए ने देवकी देवी के आंगन में बैठे दो पालतू कुत्तों पर हमला कर दिया। तेंदुए और कुत्तों की लड़ाई के बाद लोगों ने हल्ला मचाकर तेंदुए को भगाया। लड़ाई में एक कुत्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच अध्यक्ष नगेंद्र जोशी और सदस्यों ने बताया कि तेंदुआ क्षेत्र में कई मवेशियों और कुत्तों को अपना शिकार बना चुका है। उन्होंने वन विभाग से मामले को संज्ञान में लेते हुए तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

नया बस्ती में तेंदुए की सक्रियता के बाद वन विभाग सतर्क

मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। नया बस्ती में तेंदुए की सक्रियता के बाद वन विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
नया बस्ती में वन क्षेत्राधिकारी विजय भट्ट के नेतृत्व में टीम ने गश्त की। उन्होंने लोगों को तेंदुए की सक्रियता के कारणों, समय आदि की जानकारी देते हुए उन्हें सतर्क किया। उन्होंने लोगों से कहा कि रात और शाम के समय अकेले घरों से बाहर न निकले। मवेशियों को भी घरों के बाहर रात में न छोड़ें। बहुत जरूरी होने पर पूरी सुरक्षा के साथ ही घर से बाहर जाएं।

घरों के आसपास की झाड़ियों की सफाई के साथ ही घर के आसपास प्रकाश व्यवस्था भी रखें। भट्ट ने बताया कि तेंदुआ घात लगाकर हमला करता है और लंबे समय तक छुपकर आसपास की गतिविधियों पर नजर रखता है। ऐसे में सतर्कता जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि तेंदुआ दिखाए दे तो विभाग को सूचना दें। उन्होंने बताया कि तेंदुए से सुरक्षा की मांग के लिए लोगों से मिले पत्र को उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed